BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सुर्खियों में छाई मशहूर अभिनेत्री मधुबाला, दिखेगी अनारकली की मुस्कान

सुर्खियों में छाई मशहूर अभिनेत्री मधुबाला, दिखेगी अनारकली की मुस्कानअपने जमाने की मशहूर और बेइंतहा खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला सुर्खियों में छाई हैं। हालांकि वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो अपनी फिल्मों में निभाए गए अपने किरदार और मुस्कान से आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। मधुबाला हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की एक प्रमुख अभिनेत्री थी। अपने संक्षिप्त जीवनकाल में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चलती का नाम गाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज 55, काला पानी और हावड़ा ब्रिज जैसी बहुत सी फिल्मों में नजर आयीं और वे फिल्म उद्योग में बेहद सम्मानित शख्सियतों में से एक थी। खबर आई है कि मैडम तुसाद म्यूजियम में मधुबाला का मोम का पुतला जल्द ही लगाया जाएगा। यह पहला अवसर है जब हिंदुस्तान के क्लासिकल दौर की किसी हस्ती को इस गैलरी में प्रदर्शित किया जा रहा है। यह मोम की फिगर मशहूर फिल्म मुगल—ए—आजम में मधुबाला के अनारकली के किरदार से प्रेरित होगी।

भारतीय खूबसूरती की मिसाल मधुबाला

मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में एक पश्तून मुस्लिम परिवार में हुआ था। मधुबाला अपने माता-पिता की पांचवीं संतान थी और उनके अलावा उनके 10 भाई-बहन थे। मधुबाला आगे चलकर भारतीय हिन्दी फिल्मो की एक मशहूर और कामयाब अभिनेत्री बनी। मधुबाला के अभिनय में एक आदर्श भारतीय नारी को देखा जा सकता था। चेहरे से भावों को भाषा देना और नजाकत उनकी विशेषता थी।सबसे महान अभिनेत्री

उनकी अभिनय प्रतिभा, व्यक्तित्व और खूबसूरती को देखकर कहा जाता है कि वह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महान अभिनेत्री थी। मधुबाला का बचपन का नाम ‘मुमताज बेगम जहां देहलवी’ था।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More