BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाहुबली बनने की तैयारी में शाहरूख खान

बाहुबली बनने की तैयारी में शाहरूख खानशाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ फिल्म के बाद अनुष्का एक बार फिर शाहरुख के साथ नजर आएंगी। रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही फ्लेवर पेश करने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली ‘जब हैरी मेट सेजल’ को डायरेक्ट किया है। ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की अपार सफलता को देखते हुए ऐसे लगने लगा है कि ऐसी थीम पर और फिल्में बननी चाहिए। ऐसे में अब लिहाजा एक फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और इसमें सुपरस्टार शाहरुख के जुड़ने के की बात हो रही है। इंडस्ट्री में जोरों पर चर्चा है कि शाहरुख जल्द ही आदित्य चोपड़ा की इस आगामी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसका पहला शेड्यूल दिसंबर में रखा गया है। फिल्म को सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। ऐसे में स्पष्ट है कि यह फिल्म युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म के बारे में फिलहाल और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 

शाहरुख फिलहाल आगामी फिल्म जब हैरी मेट सेजल में एक गाईड का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के कई गाने और चार मिनी ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुके हैं। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब फिल्म में इस्तेमाल किये गये एक शब्द पर बवाल मचा था। इस मामले में CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा था कि इस शब्द को क्लीयर नहीं किया जा सकता। अब खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है।लगता है कि सेंसर बोर्ड ने इस शब्द को पास कर दिया है या फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खुद इस शब्‍द को डिलीट कर दिया है। अब यह शब्द फिल्म् में है या नही, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।

 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More