BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अमानतुल्ला का विश्वास पर तंज- फुंके हुए कारतूस खूद को समझते हैं बाहुबली

अमानतुल्ला का विश्वास पर तंज- फुंके हुए कारतूस खूद को समझते हैं बाहुबलीनई दिल्ली। आम आमी पार्टी में राज्यसभा टिकट बंटवारे को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। ओखला सेआम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान का एक ट्वीट सियासी ड्रामा से फिल्म रूप लेता दिख रहा है। अमानतुल्ला ने फिल्मी अंदाज में तंज करते हुए लिखा है कि फुके हुए कारतूस भी आजकल खूद को बाहुबली कहते है। माना जा रहा है कि ये ट्वीट कुमार विश्वास के लिए किया गया है। 

 

आपको बता दें कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से काफी खींचतान चल रही है। सावज़्जनिक तौर पर दोनों नेता एक दूसरे की आलोचना करते नजर आए थे। जिसके बाद अब राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर कुमार विश्वास का पत्ता कट जाने के बाद अमानतुल्ला ने इस ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया दी है।ज्ञात रहे कि शुक्रवार को कुमार विश्वास ने पार्टी तोडऩे के आरोपों पर पलटवार किया था। विश्वास ने चुप्पी तोड़ते हुए दिल्ली के संयोजक गोपाल राय की तुलना कुंभकर्ण और फिल्म बाहुबली के कट्टपा से की थी। हालांकि, विश्वास ने ये भी कहा था कि इस माहिष्मती की शिवगामी कोई और है।

आपको बता दें कि आम आदमी पाटीज़् ने राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि संजय सिंह के अलावा कुमार विश्वास और आशुतोष के रूप में तीन सदस्य राज्यसभा भेजे जाएंगे। हालांकि, पार्टी पीएसी की बैठक में इन दोनों नामों पर चर्चा तक नहीं की गई।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More