BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अगामी 4 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए शाहरुख खान और अनुष्का पहली बार बनारस पहुंचे। शाहरूख के साथ डायरेक्टर इम्तियाज अली और अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं। किंग खान दोपहर 3 बजे वाराणसी के इंजीनि‍यर‍िंग कॉलेज में स्टूडेंट्स से अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।    शाहरुख अपनी इस फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर हैं फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ता चाहते है। इसलिए वो इन दिनों शहर—शहर जा कर इसका प्रमोशन कर रहे हैं वहीं इस फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए वो अपनी फिल्म के गाने भी क्लब में रिलीज किए। इसके अलावा शाहरूख ने अपनी फिल्म के लिए कई मिनी ट्रेलर भी रिलीज किए। शाहरूख की इस बात से लगता है कि वो अपनी फिल्म के लिए लोगों में उत्साह पैदा करने चाहते हैं। शाहरुख ने लुधियाना में जाकर ट्रैक्टर चलाया था और फिर जोधपुर में जाकर गाइड एसोसिएशन से एक मुलाकात की। अभी हाल ही में समुद्र के किनारे, सूर्यास्त के बीच फि‍ल्म के गाने ‘हवाएं’ को रिलीज किया गया था।एडवांस बुकिंग फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुमान है कि जब हैरी मेट सेजल ओपनिंग डे पर ही 20-22 करोड़ की कमाई करेगी। एक फिल्म बेस्ड वेबसाइट पर ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हैरी मेट सेजल के ट्रेलर्स और मिनी टीजर सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।इसे देखते हुए फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। गौरतलब है कि शाहरूख की पिछली रिलीज फिल्म रईस के लिए भी इसी तरह प्रमोशन किया था।यहां तक की शाहरूख रईस के लिए 25 साल बाद ट्रेन में सफर कर मुंबई से दिल्ली तक आए थे। हालांकि इसके बाद शाहरूख को थोड़ा महंगा पड़ गया था, क्योंकि इस दौरान दुर्घटना हो गई थी। साभार-khaskhabar.com         

Read More

कलर्स का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 जल्द ही वापसी करने वाला है। लिसको लेकर कई तरह की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस बार बिग बॉस के प्रतिभागियों को शो में अने के पैसे नहीं मिलेंगे, इसके अलावा खबर ये भी थी कि सीजन 11 से निकलने वाले प्रतिभागी अगर बाहर आ कर घर के बारे में कुछ भी उल्टा सीधा बोलेंगे तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके साथ बता दें कि शो की तैयारी काफी जोरो से होने लगी है। साथ ही शूटिंग की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान और मौनी राय नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान बिग बॉस की शूटिंग के लिए ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग खत्म कर बिग बॉस के लिए देश लौट आए हैं। सलमान की प्रोमो शूट की खबर एक वायरल तस्वीर के जरिए सामने आई है। इस तस्वीर में सलमान के साथ मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं। शूटिंग के दौरान की ये तस्वीर सलमान के फैन क्लब पर शेयर की गई है।दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सभी लोग इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि, इस बार इस शो के लिए फैमिली कंटेस्टेंट यानी कि एक परिवार की जोड़ियों को ढूंढा जा रहा है जैसे कि भाई-बहन, बहन-बहन या मां-बेटी की जोड़ी। फिलहाल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है कि शूटिंग खत्म करके बिग बॉस के लिए वापस लौटें हैं वहीं इसके बाद वो फिल्म का प्रामोशन करेंगे।फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं मौनी राय अक्षय कुमार के साथ अपना बॉलीवुड डेब्य कर रही है फिल्म का नाम गोल्ड है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक रितेश सिधवानी ने बताया था कि मौनी को फिल्म में काम उनकी प्रतिभा के आधार पर दिया गया है। साभार-khaskhabar.com         

Read More

टीवी पर आपने अब तक न जाने कितने रिएलिटी शो देखें होंगे या देखते आ रहे हैं जिसमें डांस, सिंगिग, कॉमेडी, डेटिंग, स्टंट और बिग बॉस के घर जैसी पॉलिटिक्स हम देख चुके हैं। बाबा रामदेव एक ऐसा रियलिटी शो ला रहे हैं जो टेलीविजन पर पहली बार दिखाया जाएगा। दरअसल, इस शो में कंटेस्टेंट्स से सिर्फ भजन सुने जाएंगे। भले ही इसे सिंगिंग रियलिटी शोज की अगली कड़ी कहा जा सकता है लेकिन सिर्फ भजन वाला कॉन्सेप्ट तो नया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव इस शो को जज करते हुए नजर आने वाले हैं। उनको शो में महागुरु की जगह दी जाएगी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस शो में जज के तौर पर दिखेंगी। वहीं उनके अलावा शो में जज के तौर पर टीवी की मशहूर कलाकार ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय, शेखर रविजानी और कनिका कपूर भी दिखेंगे।इस शो को बनाने का मकसद है कि आज की जनरेशन को शो के माध्यम से भजन का ज्ञान दिया जाए। इस शो के जरिए मेकर्स लोगों को नई दुनिया दिखाना चाहते हैं। इस दौरान बाबा रामदेव ज्ञानवर्धक बाते बताएंगे। इस शो का नाम रखा गया है ओम शांति ओम। शाहरुख खान से कनेक्शन के अलावा इसका एक कनेक्शन आमिर खान की दंगल से भी है।फिल्म में आमिर खान के भतीजे के रोल में दिखे अपार शक्ति इस रियलिटी शो के होस्ट होंगे। बताया जा रहा है कि लाइफ ओके पर जल्द शुरू होने वाले इस शो की ग्रैंड ओपनिंग के लिए रणवीर सिंह को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा। अब रणवीर भजन कितना एंजॉय करते हैं, ये देखने वाली बात होगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

Ajay Devgn and Kajol are one of the most respected couples of Bollywood. They are blessed with two adorable children. But even today, Kajol gets a regular scolding from husband Ajay Devgn and the reason will surprise you.   Speaking about actors, Kajol told a leading tabloid, "Actors have dehumanised themselves. We hold ourselves to these impossible standards because we've created them. Looking a certain way is an issue we've created. I wear regular stuff, clothes which are comfortable. It's not airport fashion. It's what normal people wear. I can't wear stilettos while travelling. Flats were created for a reason. What is size zero? I don't understand it. I can't allow critics to pressure me."On whether being blunt has a huge cost and Kajol revealed, "Huge cost. Ajay (Devgn) blasts me every other day. I can't take diplomacy seriously even though it lands my husband in trouble with people in the industry. At parties, he chides me for saying things as is. But believe me, I say things in the nicest of ways with the best of intentions. Fortunately for me, people forgive me a lot. It's difficult to be diplomatic. I'll forget what you lied about."On one thing she hates about Bollywood, Kajol stated, "I hate airport looks. It's idiotic. It's ridiculous to look perfect all the time. I am not walking in heels with perfect lipstick. After long flights, everyone looks like they survived a calamity. It's fine." Does she care about the fashion police who have many times critiqued her fashion sense negatively? On this, the actress stated, "I don't take the fashion police seriously. People have accepted me for who I am. On screen, there are requirements, which I understand. But beyond that, we need to draw the line." साभार-khaskhabar.com     

Read More

जल्द ही साउथ की फिल्म वीआईपी 2 में नजर आने वाली बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री काजोल ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए है। काजोल ने अपने फिल्मी सफर में अबतक के कई बेहतरीन और शानदार फिल्में दी हैं। साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली काजोल ने अभी तक बेहतरीन फिल्में दी हैं। काजोल ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं और इसे लेकर दर्शकों का आभार जताया जिन्होंने उनपर प्यार बरसाना जारी रखा है। अपने इसी यादगार सफर को याद करते हुए हाल ही में काजोल भी थोड़ी इमोशनल नजर आईं। अपने इन्हीं दिनों को याद करते हुए उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह अपनी मां तनुजा और डायरेक्टर प्रोड्यूसर पापा शोमू मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि, ‘25 साल पुराना समय। इतने समय तक इतना प्यार मिला। मैं खुशनसीब हूं।’ राहुल रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म में तनुजा ने भी काम किया था और इसमें काजोल की मां का ही किरदार निभाया था।काजोल शाहरूख के 25 साल पूरेकाजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘बेखुदी’ से कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ कमल सरदाना मुख्य भूमिका में थे। काजोल के अलावा उनके पुराने दोस्त और सहकलाकार शाहरुख खान ने भी इस साल 25 जून को फिल्म जगत में 25 साल पूरे किए। हिंदी फिल्मों की सर्वाधिक लोकप्रिय जोड़ियों में शामिल काजोल-शाहरुख ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, माई नेम इज खान और दिलवाले जैसी कई फिल्में में साथ काम कर चुके हैं।अजय की डांट खाती हैं काजोल अजय देवगन और काजोल की शादी को करीब 18 होने चले हैं। ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और अच्छी जोड़ी मानी जा रही हैं। लेकिन क्या आप जातने हैं कि शादी के दूसरे दिन से काजोल अपने पति अजय देवगन की डांट खाती आ रही हैं। दरअसल, बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और हंसमुख एक्ट्रेस काजोल का कहना है कि कोई पार्टी हो या इवेंट वह जो फील करती हैं या उनको सही और सच लगाता है बेझिक वो सामने वाले के मुंह पर ही कह देती हैं जिसके कारण वो कई बार अपने पति अजय देवगन की डांट खा चुकी हैं।‘वीआईपी 2’काजोल लगभग 20 सालों बाद फिर से साउथ इंडियन फिल्म वीआईपी 2 में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ एक्टर धनुष भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले 1997 में आई तमिल फिल्म ‘मिनसारा कनवू’ में काजोल नजर आई थी। साउथ के सुपरस्टार धनुष और काजोल की यह फिल्म हिंदी में ‘ललकार’ के नाम से रिलीज होने वाली हैं। 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म वीआईपी की सीक्वल वीआईपी 2 का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत ने किया है।     साभार-khaskhabar.com           

Read More

A local court here on Monday heard in part the arguments in a case of violation of the Copyright Act by makers of Akshay Kumar starrer Toilet: Ek Prem Katha. "Today the arguments remained inconclusive in Jaipur Metropolitan Court and will continue tomorrow too," G.D. Bansal, advocate for Jaipur-based filmmaker Pratik Sharma, said here on Monday.   A copyright infringement case was brought up by Sharma against Plan C Studios, an alliance between Reliance Entertainment and Friday Filmworks helmed by Neeraj Pandey and Shital Bhatia, and Viacom18 on July 7 in a Jaipur Metropolitan Court.Sharma alleged that the makers have lifted the punchline and the subject from his film Gutrun Gutar Gun. S.S. Hora, counsel of Viacom18, told: "We argued in the court that an idea or a concept cannot fall under Copyright Act and there is no violation of the act. These types of things are already in public domain and no relief should be given to the complainant."   The Jaipur Metropolitan Court on July 26 asked the makers of Toilet: Ek Prem Katha to file a reply or enter into arguments in the case of copyright violation on July 31.The court had earlier issued a notice returnable on July 22, but as a strike by the clerical staff was going on, the court gave the respondents July 26 as a new date for filing their reply. Toilet: Ek Prem Katha, directed by Shree Narayan Singh, deals with the need of sanitisation in India and is based on Prime Minister Narendra Modi's Swachh Bharat campaign. It features Bhumi Pednekar with Akshay.    साभार-khaskhabar.com         

Read More

बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक मीना कुमारी जिन्हें, ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है, आज उनका जन्मदिन है। मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने आज ही के दिन 1 अगस्त 1932 में इनका जन्म हुआ था। मीना कुमारी ने अपनी अदाकारी के साथ ही अपनी कलम के जादू से भी अपने प्रशंसकों को दीवाना बना रखा था। उनकी अदाकारी के जितने दीवाने हैं उतने ही उनकी नज्मों और शायरियों के भी। मीना कुमारी का असली नाम माहजबीं बानो था। जब उनका जन्म हुआ तब पिता अली बख्श और मां इकबाल बेगम (मूल नाम प्रभावती) के पास डॉक्टर को देने के पैसे नहीं थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने बच्ची को किसी यतीमखाने के बाहर सीढ़‍ियों पर छोड़ने का फैसला किया लेकिन भावनाओं के कारण वह ऐसा न कर सके। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ अनसुनी दास्तां बताने जा रहे हैं — मीना कुमारी के पिता अली बक्श भी फिल्म कलाकार थे और उनकी मां प्रभावती देवी (इकबाल बानो) एक मशहूर डांसर थी। मीना कुमारी एक या दो नहीं बल्कि छह नामों से जानी जाती थी। मीना कुमारी रील लाइफ में ‘ट्रेजडी क्वीन’ के नाम से मशहूर हुई। मीना कुमारी का जब जन्म हुआ तो पिता अलीबख्श और मां इकबालबानो ने उनका नाम रखा मेहजबीं बानो।बचपन के दिनों में मीना कुमारी की आंखे बहुत छोटी थी इसलिए परिवार वाले उन्हें चीनी कहकर पुकारा करते थे। लगभग चार वर्ष की उम्र में ही मीना कुमारी ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। फिल्मों में उनका नाम रखा गया बेबी मीना। मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही प्यार से उन्हें मंजू कहकर बुलाया करते थे।   निजी जिंदगी में झेला दुख मीना कुमारी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि उन्हें यह अवॉर्ड ‘साहिब बीवी और गुलाम’ में उनके निभाए गए ‘छोटी बहू’ के किरदार के लिए मिला था। वैसे, मीना कुमारी ने अपने करियर में जितनी बुलंदियां हासिल की हैं निजी जिंदगी में उतनी ही मुश्किलें भी झेली। जन्म से लेकर अंतिम घड़ी तक उन्होंने दुख ही दुख झेला। कामयाबी का जश्न मनाने का वक्त आता, उससे पहले ही कोई न कोई हादसा उनका पीछा करता ही रहता। शेरो शायरी का शौक मीना कुमारी को अभिनय के अलावा शेरो-शायरी का भी बेहद शौक था। उनके गानों को आज दर्शक शौक से सुनते हैं। यह भी कहा जाता है कि मीना कुमारी अभिनेत्री नहीं होती तो, शायर होती। मीना कुमारी की जितनी ही फिल्में सफल हुई उनमें उनके गीत संगीत का बड़ा योगदान था।उनकी फिल्मों के कुछ गाने आज भी सुनने को मिलते हैं जैसे— अजीब दास्तां है ये, रूक जा रात, छू लेने दो नाजुक होठों को, ना जाओ सईयां, चलते-चलते यूं ही कोई, मधुबन में राधिका और इन्हीं लोगों ने जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। जिसे दर्शक आज भी भुलाए नहीं भूलते हैं। आज भले ही 21वीं सदी क्यों न हो लेकिन मीना कुमारी के ये बेहतरीन नगमे आज भी गुनगुनाए जाते हैं।मुश्किलों से आजादकमाल अमरोही की पाकीजा महत्वाकांक्षी फिल्म थी, लेकिन वो इसे आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। सुनील दत्त और नर्गिस के कहने पर वर्षों बाद इसकी शूटिंग शुरू हुई। मीना कुमारी ने तलाक के बाद भी कमाल अमरोही की इस फिल्म का हिस्सा बनी रही। 14 साल बाद 4 फरवरी, 1972 को फिल्म पर्दे पर आई। यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई, लेकिन तब तक मीना की हालत काफी बिगड़ गई थी।   बीमारी की हालत में भी वह लगातार फिल्में कर रही थी, लेकिन रोग असाध्य हो गया था। अंतत: 31 मार्च 1972 को लिवर सिरोसिस के चलते मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया और तमाम मुश्किलों से आजाद हो गईं।  निजी जिंदगी के राज1952 में मीना कुमारी ने फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के साथ शादी कर ली। लेकिन यहां उन्हें कमाल की दूसरी पत्नी का दर्जा मिला। इसके बावजूद कमाल के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के खूबसूरत 10 साल बिताए। मगर 10 साल के बाद धीरे-धीरे मीना कुमारी और कमाल के बीच दूरियां बढ़ने लगी और फिर 1964 में मीना कुमारी कमाल से अलग हो गईं।पति से अलगाव की वजह धर्मेद्र इस अलगाव की वजह अभिनेता धर्मेद्र थे, जिन्होंने उसी समय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस समय मीना कुमारी के सितारे बुलंदियों पर थे, उनकी एक के बाद एक फिल्म हिट हो रही थी। मीना कुमारी बॉलीवुड के आसमां का वो सितारा थी, जिसे छूने के लिए हर कोई बेताब था। धर्मेद्र की जिंदगी का अकेलापन दूर करते-करते मीना उनके करीब आने लगी। दोनों के बारे में अफेयर की काफी चर्चा होने लगी। मीना कुमारी के रूप में धर्मेद्र के करियर की डूबती नैया को किनारा मिल गया था और धीरे-धीरे धर्मेंद्र के करियर ने भी रफ्तार पकड़ी।   धमेंद्र से मिली बेवफाई अपनी शोहरत के बल पर मीना कुमारी ने धर्मेद्र के करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इतना सब करने के बाद भी मीना को धर्मेंद्र से भी बेवफाई ही मिली। फिल्म ‘फूल और पत्थर’ की सफलता के बाद, धर्मेद्र ने मीना कुमारी से दूरियां बनानी शुरू कर दी और एक बार फिर से मीना कुमारी अपनी जिंदगी में तन्हा रह गईं। शराब की आदी धर्मेद्र की बेवफाई को मीना झेल न सकी और हद से ज्यादा शराब पीने लगी। इस वजह से उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी हो गई। यही नहीं धर्मेन्द्र ने एक बार मीना को सबके सामने थप्पड़ मारा था।39 साल की उम्र में 31 मार्च, 1972 को अत्यधिक शराब पीने की वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दादा मुनि अशोक कुमार से मीना कुमारी की ऐसी हालत देखी नहीं जाती थी। उन्होंने उनके साथ बहुत-सी फिल्मों में काम किया था।   साभार-khaskhabar.com                       

Read More

बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त आज (29 जुलाई) 58 साल के हो गए हैं और ऐसे में उनके परिवार, दोस्तों से लेकर उनके फैन्स तक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि संजय जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म भूमि से कमबैक करने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म की टीम ने संजय दत्त के बर्थ डे पर इस फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर‍ किया है। कुछ दिन पहले सामने आए इस फिल्म के पोस्टर में संजय की झलक तो नजर आ रही थी लेकिन उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन शनिवार को जारी इस पोस्टर में संजय दत्त मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में संजय दत्त का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा था। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।आप भी देखें इस फिल्म का यह नया पोस्टर।फिल्म भूमि में संजय दत्त के साथ अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि 2016 में अपनी सजा पूरी करने के बाद भूमि संजय की पहली फिल्म होगी।आखिरी बार वे आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में नजर आए थे। भूमि के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं, जिन्होंने इससे पहले मैरी कॉम, सरबजीत जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये फिल्म 22 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

TV के मशहूर शो ‘कुबूल है’ और बड़े अच्छे लगते हैं से घर घर में फेमस हुई चाहत खन्ना एक बार फिर से मां बनने वाली है। इससे पहल चाहत ने बीते साल सितम्बर में एक बेटी को जन्म दिया था। चाहत ने 2013 में शहरूख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से निकाह किया था। हाल ही में चाहत ने अपना एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो बेबी बंप दिखा रही हैं।   इतनी जल्दी दूसरी बार मां बनने को लेकर चाहत का कहना है कि ‘मैं बच्चों के बीच गैप की थ्यौरी को नहीं मानती, मैं सिर्फ भगवान में विश्वास रखती हूं।’ चाहत कहती है कि मैंने अपनी मैटरनिटी लीव बढ़ा ली है और मैं अभी सिर्फ अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहती हूं। क्योंकि मैं मानती हूं, कि मां होने का मतलब है कि आप फूल टाइम काम करते है। लेकिन फिर भी बच्चों कि जिम्मेदारी निभाकर मैं फिर से इंडस्ट्री की ओर लौटूंगी और अच्छे से काम करूंगी।चाहत को 16 साल की उम्र में भरत नर्सिंघानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया।चाहत ने भरत पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की। दोनों की एक बेटी जौहर है। चाहत अब तक कुमकुम: प्यारा सा बंधन, तुझ संग प्रीत लगाई सजना और हीरो भक्ति की शक्ति है जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म निर्माता अनुराग बसु आगामी डांस आधारित रियलिटी शो ‘सुपर डांस सीजन 2’ में निर्णायकों के तौर पर वापसी करेंगे। शिल्पा ने कहा, "पुराने दोस्त और सह-निर्णायक अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ निर्णायक मंडल की सीट पर वापसी। ‘अद्भुत’ बच्चों के साथ काम करने की खुशी है। सुपर डांसर एक मात्र ऐसा शो है जिसके लिए निर्णायक और दर्शक के रूप में हमेशा उत्सुक हूं।’ उन्होंने कहा, ‘बच्चे अविश्वसनीय प्रतिभाशाली, ऊजार्वान, मासूम और बिना संकोच वाले हैं और यही उनकी सबसे अच्छी बात है। मैं उनकी चमत्कारी यात्रा देखने का इंतजार नहीं कर सकता। वह विरासत को आगे ले जाएगा और डांस का कल बनेंगे।’सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो का ऑडिशन जल्द ही शुरू होगा और यह पूरे भारत के 15 शहरों में आयोजित किया जाएगा। शो की वापसी के लिए उत्साहित गीता ने कहा, पिछले वर्ष शिल्पा, अनुराग और मुझे देशभर से प्रतिभाएं मिलीं और उम्मीद है कि इस वर्ष मनोरंजन का स्तर बढ़ेगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

Ranveer Singh has made a startling revelation about Deepika Padukone. Now we all know that Neha Dhupia is all set to return with the second season of No Filter With Neha. So, while Ranveer was invited on the show, he was asked who he thinks is the best kisser. To which the Bajirao Mastani actor said, "I think Deepika Padukone is the best kisser. Have you seen that song, Ang laga de re, mujhe rang laga de re (song from Goliyon Ki Rasleela: Ram Leela)."This statement that he's just made, he's going to make headlines! Butthat's Ranveer being Ranveer. He's never really shied away from professing his love for his girlfriend and it's been five years now since Ranveer has been madly in love with Deepika. Although there were rumours that they had called it quits initially, the couple shunned all such rumours and are back together. As of now the gorgeous couple of B-Town is prepping real hard for Sanjay Leela Bhansali's next titled Padmavati. The film is already in the news because of various reasons and Bhansali has been extremely guarded about the storyline and the lead characters' looks in the film. साभार-khaskhabar.com 

Read More

अभिनेत्री नेहा पेंडसे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘मे आई कम इन मैडम?’ की आगामी कड़ी में ड्रेकुला की भूमिका में दिखेंगी। नेहा ने कहा, ‘मैंने अब तक अपने करियर में बहुत से प्रयोग किए हैं। मुझे शो में मैडम की भूमिका बहुत पसंद है। मुझे हमेशा अपने लुक के साथ प्रयोग करने का मौका मिलता रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘मे आई कम इन मैडम? के निर्माताओं ने हमेशा मुझे अपने परिधान और डिजाइन चुनने का मौका दिया है। कलाकार के रूप में, मुझे अपने लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है। ड्रेकुला पर्दे पर दिखाए गए अन्य ड्रेकुला से अलग मैंने इसका आनंद लिया।’ मे आई कम इन मैडम ? का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाईफ ओके पर होता है। इसमें संदीप आनंद और सपना सिकरवार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More