BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘जब हैरी...’ के प्रमोशन के लिए काशी पहुचें शाहरूख अनुष्का, बुकिंग शुरू

‘जब हैरी...’ के प्रमोशन के लिए काशी पहुचें शाहरूख अनुष्का, बुकिंग शुरूअगामी 4 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए शाहरुख खान और अनुष्का पहली बार बनारस पहुंचे। शाहरूख के साथ डायरेक्टर इम्तियाज अली और अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं। किंग खान दोपहर 3 बजे वाराणसी के इंजीनि‍यर‍िंग कॉलेज में स्टूडेंट्स से अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। 

 

शाहरुख अपनी इस फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर हैं फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ता चाहते है। इसलिए वो इन दिनों शहर—शहर जा कर इसका प्रमोशन कर रहे हैं वहीं इस फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए वो अपनी फिल्म के गाने भी क्लब में रिलीज किए। इसके अलावा शाहरूख ने अपनी फिल्म के लिए कई मिनी ट्रेलर भी रिलीज किए। शाहरूख की इस बात से लगता है कि वो अपनी फिल्म के लिए लोगों में उत्साह पैदा करने चाहते हैं। शाहरुख ने लुधियाना में जाकर ट्रैक्टर चलाया था और फिर जोधपुर में जाकर गाइड एसोसिएशन से एक मुलाकात की। अभी हाल ही में समुद्र के किनारे, सूर्यास्त के बीच फि‍ल्म के गाने ‘हवाएं’ को रिलीज किया गया था।एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुमान है कि जब हैरी मेट सेजल ओपनिंग डे पर ही 20-22 करोड़ की कमाई करेगी। एक फिल्म बेस्ड वेबसाइट पर ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हैरी मेट सेजल के ट्रेलर्स और मिनी टीजर सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।इसे देखते हुए फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। गौरतलब है कि शाहरूख की पिछली रिलीज फिल्म रईस के लिए भी इसी तरह प्रमोशन किया था।यहां तक की शाहरूख रईस के लिए 25 साल बाद ट्रेन में सफर कर मुंबई से दिल्ली तक आए थे। हालांकि इसके बाद शाहरूख को थोड़ा महंगा पड़ गया था, क्योंकि इस दौरान दुर्घटना हो गई थी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More