देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी आज काशी में आभार यात्रा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के साथ 20 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। पीएम गंगा आरती में शामिल होंगे और काशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगे।
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। 18वीं लोकसभा के चुनाव में विजय के बाद वह 'आभार-यात्रा' पर आएंगे। काशी से वह देश के 9.27 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये और स्वयंसहायता समूहों की 30 अगला हजार महिलाओं को 'कृषि सखी' के प्रमाणपत्र के रूप में 'उपहार लेख देंगे। इसके बाद वह किसानों, भाजपा समर्थकों के सामने उद्गार व्यक्त करेंगे।
किसान सम्मेलन के रूप में यह कार्यक्रम राजातालाब के पास मेहंदीगंज मड़ई में आयोजित होगा। वहां सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा ने बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों एवं प्रधानमंत्री से जुड़े रुटों पर भव्य स्वागत की तैयारी की है। सड़कों-चौराहों एवं तिराहों की देर शाम तक सजावट होती रही। जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन की छोटी-बड़ी होर्डिंगें भी लगाई गई हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पंकज चौधरी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आदि भी मौजूद रहेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड