BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिल्म ‘भूमि’ की टीम ने संजय दत्त को जन्मदिन पर दिया यह नायाब तोहफा

फिल्म ‘भूमि’ की टीम ने संजय दत्त को जन्मदिन पर दिया यह नायाब तोहफाबॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त आज (29 जुलाई) 58 साल के हो गए हैं और ऐसे में उनके परिवार, दोस्तों से लेकर उनके फैन्स तक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि संजय जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म भूमि से कमबैक करने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म की टीम ने संजय दत्त के बर्थ डे पर इस फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर‍ किया है। कुछ दिन पहले सामने आए इस फिल्म के पोस्टर में संजय की झलक तो नजर आ रही थी लेकिन उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन शनिवार को जारी इस पोस्टर में संजय दत्त मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में संजय दत्त का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा था। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।आप भी देखें इस फिल्म का यह नया पोस्टर।फिल्म भूमि में संजय दत्त के साथ अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि 2016 में अपनी सजा पूरी करने के बाद भूमि संजय की पहली फिल्म होगी।आखिरी बार वे आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में नजर आए थे। भूमि के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं, जिन्होंने इससे पहले मैरी कॉम, सरबजीत जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये फिल्म 22 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More