BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाबा रामदेव ला रहे हैं टीवी पर अब तक का सबसे अलग रिएलिटी शो

बाबा रामदेव ला रहे हैं टीवी पर अब तक का सबसे अलग रिएलिटी शोटीवी पर आपने अब तक न जाने कितने रिएलिटी शो देखें होंगे या देखते आ रहे हैं जिसमें डांस, सिंगिग, कॉमेडी, डेटिंग, स्टंट और बिग बॉस के घर जैसी पॉलिटिक्स हम देख चुके हैं। बाबा रामदेव एक ऐसा रियलिटी शो ला रहे हैं जो टेलीविजन पर पहली बार दिखाया जाएगा। दरअसल, इस शो में कंटेस्टेंट्स से सिर्फ भजन सुने जाएंगे। भले ही इसे सिंगिंग रियलिटी शोज की अगली कड़ी कहा जा सकता है लेकिन सिर्फ भजन वाला कॉन्सेप्ट तो नया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव इस शो को जज करते हुए नजर आने वाले हैं। उनको शो में महागुरु की जगह दी जाएगी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस शो में जज के तौर पर दिखेंगी। वहीं उनके अलावा शो में जज के तौर पर टीवी की मशहूर कलाकार ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय, शेखर रविजानी और कनिका कपूर भी दिखेंगे।इस शो को बनाने का मकसद है कि आज की जनरेशन को शो के माध्यम से भजन का ज्ञान दिया जाए। इस शो के जरिए मेकर्स लोगों को नई दुनिया दिखाना चाहते हैं। इस दौरान बाबा रामदेव ज्ञानवर्धक बाते बताएंगे। इस शो का नाम रखा गया है ओम शांति ओम। शाहरुख खान से कनेक्शन के अलावा इसका एक कनेक्शन आमिर खान की दंगल से भी है।फिल्म में आमिर खान के भतीजे के रोल में दिखे अपार शक्ति इस रियलिटी शो के होस्ट होंगे। बताया जा रहा है कि लाइफ ओके पर जल्द शुरू होने वाले इस शो की ग्रैंड ओपनिंग के लिए रणवीर सिंह को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा। अब रणवीर भजन कितना एंजॉय करते हैं, ये देखने वाली बात होगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More