BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ के प्रमोशन में काफी जगह घूमते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में नवाज का देसी अंदाज इसे टॉक ऑफ द टाउन पहले ही बना चुका है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है, फिल्म को लेकर कई तरह की सुर्खियां भी सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘ऐ सैयां’ गाना रिलीज हुआ है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब नवाज इस गाने को शूट कर रहे थे उस समय वे चोटिल थे। अक्सर अधिकतर कलाकर एक्शन सीन करते हुए चोट लगवा लेते हैं। लेकिन नवाज के साथ उल्टा हुआ है। उन्होंने ‘ऐ सैयां’ गाने की शूटिंग के दौरान अपने हाथ पर चोट लगवा ली। लेकिन नवाज को ये चोट कोई एक्शन सीन करते हुए नहीं बल्कि रोमांटिक सीन करते हुए लगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है। हम आपको बता दें कि नवाज को इस गाने में एक मेटल टीन के साथ खेलना था जिसे करते वक्त ये टीन उनके हाथ में काफी जोर से गड़ गई।बड़ी बात ये है कि उनहोंने इसके बावजूद शूटिंग को रुकने नहीं दिया और लगातार शूटिंग करते रहे। जैसे ही मेकर्स ने उनका हाथ खून से लथपथ देखा वो जल्दी से उन्हें अस्पताल लेकर गए। ये फिल्म पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। फिल्म में रोमांटिक सींस की इतनी भरमार है कि सेंसर बोर्ड ने इस पर कैंची चलाते हुए फिल्म को 48 कट दिए हैं।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह बिलकुल मधुबाला की तरह पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘चाहे जितना तू पी प्याला। चाहे जितना तू बन मतवाला, सुन भेद बताती हूं अंतिम, ये शांत नहीं होगी ज्वाला, मैं मधुशाला की मधुबाला।’ टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे जल्द ही अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। अंकिता जल्द ही फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में अभिनय करती दिखेंगी।क्रिश द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में कंगना रनौत इस फिल्म में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का और अंकिता झलकारीबाई की भूमिका निभा रही हैं। झलकारीबाई रानी लक्ष्मी बाई के करीब हुआ करती थी।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

टीवी की भाबी जी यानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आपको याद होंगी ही। छोटे पर्दे पर ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे को इस सीजन का हिस्सा बनाने के लिए शो के निर्माताओं ने अप्रोच किया है। एक अखबार के अनुसार, शिल्पा शिंदे इस शो का हिस्सा बन सकती है। बता दें कि बिग बॉस का 11वां सीजन सितंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शिंदे ने एंड टीवी के मशहूर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के किरदार अंगूरी भाभी से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी, लेकिन शो के प्रोड्यूसर से विवाद होने के चलते पिछले साल शो को अलविदा कह दिया था।हाल ही में शिल्पा शिंदे तब सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने शो के मेकर्स पर मानसिक तौर पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर समेत सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन पर भी मानहानि का मुकदमा ठोक दिया था। साभार-khaskhabar.com         

Read More

बॉलीवुड हमारी जिंदगी के हर पहलू को बड़े पर्दे पर दर्शाता रहा है। फिल्मों में आम जिंदगी से जुड़ी हर बात हर इमोशन को दिखाया जाता रहा है। फिल्मों में चाहे खुशी हो या गम सभी मौकों के लिए गाने बनाए जाते हैं जिन्हें दर्शक काफी पसंद भी करते है। आज रक्षाबंधन है और हम बात करेंगे फिल्मों में कुछ ऐसे गानों की जो भाई-बहन के इस प्यार को दर्शाते हैं।फूलों का तारों का फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘फूलों का तारों का सबका कहना है...’ जिसे हर भाई अपनी बहन के लिए गाता है। इस गाने को फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान के बचपन को दिखाने के लिए फिल्माया गया था। मेरे भईया मेरे चंदा फिल्म ‘काजल’ का गाना ‘मेरे भईया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन...’ एक ऐसा गाना है जो एक बहन का भाई के प्रति प्यार दर्शाता है। यह गाना आज भी लड़कियों की जुबां पर रहता है। इस गाने में मीना कुमारी और शैलेष कुमार को बहन-भाई के रूप में दिखाया गया है। इसे समझो न रेशम का तार फिल्म ‘तिरंगा’ का गाना ‘इसे समझो न रेशम का तार भईया..., मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया’ भी बहन भाई के प्यार को दिखाता है। गाने में तीन भाई अपनी बहन से पहले राखी बंधवाने के लिए लड़ते झगड़ते दिखाई दिए।भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना वर्ष 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ का गाना ‘भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’ तो सभी को याद होगा। गाने को नंदा, बलराज साहनी और रहमान पर फिल्माया गया है।  बहना ने भाई की कलाई पर वर्ष 1974 में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का गाना ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...’। गाने सुनने में काफी अच्छा है और यह रक्षाबंधन का काफी फेमस गाना है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

Ranveer Singh is the heartthrob of the nation. Girls can do anything to get a glimpse of the dashing actor. But do you know Ranveer Singh's girlfriend ditched him for Aditya Roy Kapur Well, we are not joking here. Read all the inside details straight from the horse's mouth.   Ranveer told Neha Dhupia in her chat show, "So here's the thing about Aditya, he's always been a hotty. Even when we were 16-17."   "I was like this, like a preppy tight T-shirt boy from HR college."   "And he was like this Afro keeping hippy boy, you know, he was a fast bowler and he was all athletic and all."   "Ya, he was like every girl's fantasy in junior college and the girl that I was crazy about that time who is now married with a kid, so she, I was really like, this is like, I was mad about her." "It was a good 4-5 years that I was crazy over her. And then she finally broke up with me."   "It was in order to move onto a certain Aditya Roy Kapur." According to the latest reports, Ranveer Singh will be seen in Rohit Shetty's flick which will be full of action. First time, people will see Ranveer performing so many action sequences. Actress of the film is yet not finalised. Ranveer Singh has been roped in for Zoya Akhtar's next film titled 'Gully Boys'. He will be seen opposite actress Alia Bhatt.    Sonakshi Sinha, Aditya Roy Kapur and Diljit Dosanjh are coming together for the first time, for a special project titled Crazy Hum. The film will show the journey of three friends Sonakshi, Diljit and Aditya where IIFA will be setting an important backdrop. It will be produced by Vashu Bhagnani's Pooja Entertainment. साभार-khaskhabar.com     

Read More

फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ में अपनी कैंची चलाने के विवाद के बाद सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी एक बार फिर विवादों में हैं। ताजा मामला नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘बाबूमोशाय बन्दूकबाज’ को लेकर है। नवाज की इस फिल्म में बोर्ड ने 48 सीन काटने के बाद फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया है। सेंसर बोर्ड ने के इस फैसले पर डायरेक्टर कुशाल नंदी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हैरानी जताई है। नंदी ने सेंसर बोर्ड से सवाल किया है कि जब फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट ही देना है तो फिर उसमें 48 कट्स लगाने की क्या जरूरत। तो वहीं नवाजुद्दीन का कहना है कि 48 कट्स के बाद फिल्म में कुछ बचता नहीं है, ऐसे तो पिक्चर ही खत्म हो जाएगी। बता दें कि, कुशान नंदी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को सेंसर के पास सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया था लेकिन सेंसर ने फिल्म में 48 कट लगाने का फरमान सुना दिया है। यही नहीं सेंसर ने न सिर्फ इस फिल्म के निर्माताओं को 48 कट्स लगाने को कहा बल्कि स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्यों ने फिल्म के विषय और कपड़ों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। सेंसर बोर्ड के इस फैसल के बाद नवाज ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, ‘मैं इस बारे में डायरेक्टर से बात करूंगा हम तो फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सेंसर बोर्ड ने तो 48 कट्स लगा दिए हैं। ऐसे तो पूरी फिल्म ही खत्म हो जाएगी। 48 कट्स के बाद पिक्चर में कुछ बचता ही नहीं है।’बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब नवाज की यह फिल्म चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले ये फिल्म सुर्खियों में तब आई थी जब अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने ये फिल्म छोड़ दी थी। बाद में चित्रागंदा की जगह विदिता बैग को नवाजुद्दीन के अपोजिट कास्ट किया गया था। यह फिल्म इसी महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

टीवी शो इश्कबाज में खलनायिका की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री अनीशा हिंदुजा इन दिनों शो कुंडली भाग्य में सकारात्मक किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि वह नकारात्मक भूमिकाओं से मिले ब्रेक का आनंद ले रही हैं क्योंकि वह उनके लिए उबाऊ और नीरस हो गया था। अनीशा ने अपने बयान में कहा, नकारात्मक किरदार निभाने के बाद मैं कुंडली भाग्य में अपने किरदार का आनंद ले रही हूं। मैं राखी का किरदार निभा रही हूं, जो बेहद दयालु है। मैं एक जैसे (नकारात्मक) किरदारों से ब्रेक लेने के बाद सकारात्मक किरदारों का आनंद ले रही हूं। उन्होंने कहा, ऐसा पहली बार है कि मुझे सकारात्मक किरदार निभाने का मौका मिला है..वह भी एकता कपूर के शो में। मुझे सोशल मीडिया पर भी अपने प्रशंसकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। साभार-khaskhabar.com   

Read More

Shah Rukh Khan is one doting Dad everyone wishes they had. He is very protective about his kids and just can't get enough of them. In an recent interview with  Bombay Times, SRK opened up about his equation with his kids. He confessed that he is a little shy around Suhana and admits he needs to spend more time with her. He said, "I need to spend more time with my daughter, I am a little shy in this space. So when she is with her girlfriends, I am like 'Yaar, main barge in toh nahin kar raha,' Bacchiyan hain meri, sab mere saath hi badi hui hain IPL matches dekh-dekh ke. But I still feel awkward. I need to open up a little and spend more time to pass on whatever little I know." King Khan is a little protective about his daughter and they share the cutest bond. But he also makes it a point to connect with his sons quite regularly. He says, "With my elder son I am beginning to spend more time because he is a night bird like me. My younger son (Abram) is always with me." We've seen SRK and Suhana bond during the IPL matches and recently at the launch of a club designed by Gauri Khan. They're the cutest father-daughter duo around and you just can't deny it. SRK is now seen spending most of his time with AbRam. The little one accompanies his father almost everywhere and is used to being photographed. He even waves to the media sometimes and is one of our favourite star kids on the block.  साभार-khaskhabar.com           

Read More

बाहुबली स्टार प्रभास को ‘हसीना’ के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। खबर है कि वजन बढ़ने की वजह से अनुष्का शेट्टी को ‘साहो’ से आउट कर दिया गया है। अब अनुष्का की एग्जिट के बाद इस फिल्म में श्रद्धा की एंट्री की बात हो रही है। बता दें कि कुछ समय पहले भी इस फिल्म को लेकर श्रद्धा का नाम आया था। लेकिन शायद फीस के चलते बात नहीं बन पाई थी। अब एक बार फिर इस फिल्म को लेकर उनका नाम सामने आ रहा है। ऐसा नहीं है कि अनुष्का ने फिल्म के लिए मेहनत नहीं की। उन्होंने भी कड़ी मेहनत की जिम में पसीना बहाया, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ। अनुष्का और प्रभास के फैन्स के लिए ये खबर थोड़ी निराश करने वाली हो सकती है। क्योंकि ये जोड़ी साउथ में काफी हिट है। इसके अलावा बाहुबली-2 के बाद से इस जोड़ी की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो जल्द अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म पहले 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।       साभार-khaskhabar.com   

Read More

आज कल हर इंसान अपनी बात को सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर आसानी से रखता है, फिर वह चाहे स्टार सुपरस्टार हो या फिर उनके फैंस। यही वजह है कि जब फैंस को अपने स्टार की कोई बात अच्छी नहीं लगती तो वे अपनी बात रखने से नहीं चूकते हैं। लेकिन कभी कभी फैंस उनके निजी जिंदगी पर दखल करने लगते है और बेवजह उन्हें ट्रोल करते है। हाल ही में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को जैस ही सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की गई, मलाइका ने चुप्पी साधने के बजाए इन ट्रोलर्स को जोरदार जवाब दिया। हाल ही में 43 साल की मलाइका अरोड़ा का एक शॉर्ट्स पहना फोटो मुंबई के एक फोटोग्राफर ने पोस्ट किया। इस फोटो पर जहां मलाइका को काफी तारीफ मिली, तो वहीं कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने मलाइका को तलाक के बाद अरबाज खान को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आपको या हो कि हाल ही में अरबाज खान और मलाइका का तलाक हुआ है। इस तलाक से मलाइका मिलने वाले पैसे के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मलाइका ने भी चुप्पी नहीं साधी बल्कि उन ट्रोलर्स का मुंह तोड़ जवाब दिया।हाल ही में मलाइका अपनी देवरानी सीमा खान के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाते नजर आईं। मलाइका को ट्रोल करते हुए एक ने कमेंट में लिखा कि, ‘इसकी जिंदगी अब सिर्फ छोटे कपड़े पहनना, जिम जाना और छुट्टियां मनाना रह गई है। क्या तुम्हें सच में कोई काम है... या सिर्फ पति से मिले पैसे पर ऐश कर रही हो।’ दिया करारा जवाबऐसे कमेंट पढ़कर शायद मलाइका अरोड़ा से भी नहीं रहा गया और उन्होंने करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं अक्सर ऐसी बातों का जवाब नहीं देती क्योंकि यह मेरे सम्मान के खिलाफ है, लेकिन मुझे यहां बोलना पड़ रहा है क्योंकि मुझे कुछ बोलने या मेरी टांग खींचने से पहले तुम्हें अपने तथ्यों को जांचने की जरूरत है, खासकर तब, जब तुम मेरे बारे में कुछ नहीं जानते और सिर्फ बैठकर मेरे लिए फैसले सुना रहे हो। मैं सच में तुम्हें यही सलाह देना चाहूंगी कि कोई ढंग का काम ढूंढो क्योंकि तुम्हारे पास सच में कुछ भी ढंग का करने के लिए नहीं है।’  साभार-khaskhabar.com       

Read More

कलर्स पर प्रसारित होना वाला रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है। पिछले कुछ महीनों से बिग बॉस का मच अवेटेड सीजन अलग-अलग बातों के लिए खबरों में बना ही हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस सीजन में होने वाले बदलाव की रिपोर्ट्स भी सामने आईं हैं। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक आम लोग जो इस शो में हिस्सा लेंगे उन्हें पैसा नहीं दिया जाएगा वो फ्री में बिग बॉस शो से जुड़ेगें। ये आम लोग बिग बॉस के घर में हुए टास्क और अच्छी टीआरपी के बदौलत ही स्पेशल बोनस से सिर्फ पैसा कमा पाएंगे।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘बिग बॉस’ का बेहद पंसदीदा लोगो इस सीजन में बदला हुआ नजर आने वाला है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट में नए लोगो में हुए बदलाव की झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोमो के आने से पहले ही यह नया प्रोमो लॉन्च कर दिया जाएगा। बिग बॉस के ऑफिशल पेज से सोशल मीडिया पर यह नया लोगो शेयर किया गया है। कॉमनर्स के लिए नए रूल बता दें कि, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को लेकर एक और नया रुल बनाया गया है। दरअसल, कंटेस्टेंट्स के कॉन्ट्रैक्ट में एक नया क्लॉज रखा गया है कि घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट अगर शो के बारे कुछ भी गलत कहेंगे तो उन्हें 10 लाख रुपए पेनल्टी के रुप में भरने होंगे।ये होंगे प्रतिभागी बिग बॉस 11 के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें अंचित कौर, नंदीश संधू, रिया सेन, अभिषेक मलिक, मिष्टी चक्रवर्ती, मोहित मल्होत्रा, नवनीत कौर ढिल्लन और जोया अफरोज आदि शामिल हैं। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के भी शामिल होने की खबर थी, जिसे उन्होंने नकार दिया है। साभार-khaskhabar.com           

Read More

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की एक साथ दूसरी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें नॉन कूल मुदित और नॉन हॉट सुगंधा की लव स्टोरी को दिखाया गया था। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। आयुष्मान खुराना ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सुगंधा सबको पता चल गई है अपनी स्टोरी।’ आपको बता दें कि ये आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी को दर्शकों ने ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म में काफी पसंद किया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म शुभ मंगल सावधान से अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर पहले ही हिट हो गया है और अब मेकर्स ने ट्रेलर भी रिलीज कर दिया हैं। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म कल्याना समयल साधम का हिंदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय और एरोस ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है। दरअसल, यह फिल्म तमिल फिल्म ‘कल्याना समयल साधम’ की हिंदी रीमेक है और यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में शुभ मंगल सावधान का यह नया पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें भूमि और आयुष्मान ताजमहल के आगे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आप देखेंगे कि भूमि काफी बोर हो रही हैं और साथ में आयुष्मान भूमि की गोद में सर रखकर मजे से सो रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More