BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

छोटे पर्दे की भाबी बनेंगी बिग बॉस 11 का हिस्सा!

छोटे पर्दे की भाबी बनेंगी बिग बॉस 11 का हिस्सा!टीवी की भाबी जी यानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आपको याद होंगी ही। छोटे पर्दे पर ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे को इस सीजन का हिस्सा बनाने के लिए शो के निर्माताओं ने अप्रोच किया है। एक अखबार के अनुसार, शिल्पा शिंदे इस शो का हिस्सा बन सकती है। बता दें कि बिग बॉस का 11वां सीजन सितंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शिंदे ने एंड टीवी के मशहूर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के किरदार अंगूरी भाभी से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी, लेकिन शो के प्रोड्यूसर से विवाद होने के चलते पिछले साल शो को अलविदा कह दिया था।हाल ही में शिल्पा शिंदे तब सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने शो के मेकर्स पर मानसिक तौर पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर समेत सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन पर भी मानहानि का मुकदमा ठोक दिया था।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More