BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के चरित्र जॉन स्नो की बड़ी प्रशंसक अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि वह इस शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। 34 वर्षीय कैटरीना अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीर साझा की, जिसमें वह जनजातीय-प्रेरित स्विमवेयर पहने और पैरों में चांदी के पाजेब पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने इस टीवी श्रंृखला का हिस्सा बनने की बात कही।   उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘क्या मैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर सकती हूं...प्लीज...मुझे जॉन स्नो बेहद पसंद हैं। कृपया शो में मुझे ले लीजिए।’आपको बता दें कि कैटरीना कैफ इन दिनों सुपर स्टार सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2012 की ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। फिल्म में कैटरीना का कुछ वैसा ही रोल है जैसा वो अभी तक करती आईं हैं।ज्ञात रहे कि कैटरीना ने 2003 में आई फिल्म बूम से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। तब से लेकर अब तक कैटरीना लगभग एक जैसी फिल्म और एक जैसा ही रोल करती आईं हैं। हालांकि एक था टाइगर में उनके ऐक्शन सीन थे पर वो भी बॉलीवुड में उनकी बार्बी डॉल वाली छवि को तोड़ नहीं पाए। साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी फिल्मों ‘नाम शबाना’ और ‘पिंक’ के जरिए बड़े पर्दे पर प्रभावी महिला के रूप को पेश किया है और अब वह साल की सबसे सशक्त महिला पुरस्कार से नवाजी गई है। उन्हें सोमवार रात ‘सैवी’ पत्रिका ने इस सम्मान से सम्मानित किया।    अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा, ‘‘यह हमेशा अच्छा और बढिय़ा लगता है, जब आपको न सिर्फ आपकी कला के लिए, बल्कि एक शख्स के रूप में आपके द्वारा किया गया चयन और जिसके लिए आप खड़े हैं, उसके लिए आपको पहचान मिलती है। ये पुरस्कार हासिल की गई उपलब्धियों में एक विशेष स्थान रखते हैं, क्योंकि ये आत्मविश्वास बढ़ाने और यह दर्शाने में सहायक होते हैं कि आप सही रास्ते पर हैं।’’ तापसी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा-2’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान तापसी पन्नू ने कहा कि फेमिनिजम यानी नारीवाद का मतलब यह नहीं है कि आप आरक्षण मांगे या दूसरे जेंडर पर दबाव बनाने के लिए एक्स्ट्रा अधिकार मांगे। बल्कि दोनों जेंडर्स को बराबरी पर लाने के प्रयास करें।बेबी और पिंक जैसी बॉलिवुड फिल्मों में पावरफुल रोल अदा करने वाली ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू  ने कहा कि हमें बराबरी की शिक्षा देनी चाहिए, जहां आपको वह सब कहने और किसी विचार को व्यक्त करने का अधिकार हो जिसमें आप यकीन करते हैं।नारीवाद वे नहीं जो इसका नाम लेकर आरक्षण या कोई अलग अधिकार की डिमांड करे या फिर दूसरे जेंडर पर दबाव बनाए... ऐसा बिल्कुल नहीं, इसे फेमिनिज़म नहीं कहते। ये वे हैं जो लिंग समानता के ओर काम करे।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। लोकप्रिय टेलिविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी। विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ में निभाए गए किरदार से प्रेरित यह किरदार एक ठकुराइन की आत्मा का है, जो अंगूरी भाभी के अंदर समा जाती है।   इस नए किरदार के बारे में शिवांगी ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि ऐसी भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई थी। ठकुराइन उर्दू में बात करती है और मुझे यह सीखनी पड़ी। इसके अलावा, मुझे इस किरदार में अंगूरी के किरदार से बिल्कुल अलग दिखना है।’’अभिनेत्री ने कहा कि ठकुराइन का किरदार 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलइय्या’ में विद्या द्वारा निभाए गए मंजुलिका के किरदार से काफी मिलता-जुलता है। घर-घर में अपनी एक पहचान बना चुका शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होता है।शिवांगी ने कहा कि इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसकी आवाज काफी भारी है और उनकी असल आवाज काफी नरम है। यह उनके असल जीवन से काफी अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए वह कई घंटे अभ्यास करती थीं। साभार-khaskhabar.com   

Read More

आजकल बॉलीवुड में पुरानी फोटो को वायरल करने का ट्रेंड चल रहा है और इसी कड़ी में एक्ट्रेस अमृता सिंह का नाम जुड़ रहा है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें अमृता की बड़ी सी नथ को लेकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं। अमृता को ट्विटर पर ट्रोल करने वाले उनकी नथ को लेकर मजाक बना रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अमृता की नथ उनके फ्रेंड सर्कल से भी बड़ी है तो एक और यूजर का कहना था कि अमृता की नोजरिंग उनके करियर गोल से भी बड़ी है। ट्विटर लोगों ने अमृता की नथ को न जानें कितनी ही चीजों से जोड़कर ट्रोल किया। लेकिन आपको ऐसा नहीं लगता कि अमृता के वेडिंग लुक को इस नथ ने और खास बना दिया है। आपको बता दें कि ये फोटो अमृता और सैफ की शादी के दौरान हुए फोटोशूट में से एक है। खासकर फैंस इस फोटो में अमृता सिंह की नथ को लेकर मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं।इतना ही नहीं एक यूजर ने तो उनके फोटो को शेयर करते हुए ये तक कह दिया कि टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’ की इस रियल स्टोरी पर आधारित है। आपको बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बहुत जल्द ‘केदानाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड डेब्यू करती नजर आने वाली हैं। खैर हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट्स जिनमें यूजर्स इस जोड़ी का मजाक बना रहे हैं।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

खबरें हैं कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी जल्द ही अपनी गोद भराई की रस्म पूरे रीति रिवाजों के साथ करने जा रही हैं। लेकिन साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी कर चुकी ईशा देओल एक बार फिर से शादी करने वाली हैं। दरअसल ईशा देओल अपनी गोद भराई पर अपने ही पति भरत से एक बार फिर से सात फेरों के बंधन में बंधने जा रही हैं। ईशा देओल ने अपनी गोद भराई रस्म की तैयारी शुरू कर दी है और हाल ही में इस दौरान पहनी जाने वाली अपनी ड्रेस की एक झलक भी उन्होंने अपने फैन्स को दिखाई है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

Ever since Kamal Haasan turned host for Bigg Boss Tamil, defamation cases have been hurled at the actor and the show, left, right and centre. Yet another case was filed in a Chennai court against the veteran actor alleging he had demeaned a particular community in the July 14th episode of Bigg Boss Tamil. As per reports on Deccan Chronicle, the complaint was filed in a magistrate court. The hearing for this case will be held on September 1st.    The Isai Vellalar community and its President, K R Kuhesh have the highest regard for the Nadaswaram, a musical instrument. according to them, in the above mentioned episode, the instrument was handled carelessly and was passed around in a callous manner.  Furthermore the instrument was kept on the table, which is deemed an insult to the community. The community was also of the view that this act of insult was carried out deliberately in order to attract viewers and that is why the act should be punished. Before this a Rs 100 crore defamation case was already filed against the actor for another controversy. Reportedly on one of the episodes, one of the contestant insulted another with a derogatory word and the host, Kamal Haasna did not take action. They gave him a two day ultimatum before they slapped a case at the actor. In fact, many Hindu groups have wanted to ban the show as it went against Tmail culture and tradition.  Looks like until the show comes to end, defamation cases will be filed one after the other. For now, Kamal Haasan will remain controversy's favourite child. The actor however remain unperturbed and has chosen not to comment.In other news, Kamal Haasan has annouced his next film - Thalaivan Irukkiraan. It's touted to be a political thriller. He will be teaming up with Saif Ali Khan for this film. The movie is expected to go on floors post. साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ‘ताल’ (1999) में पहली बार अनिल कपूर के साथ दिखाई दी थी। इसके बाद दोनों ने एक साथ ‘हमारा दिल आपके पास है’ में भी काम किया और अब 17 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आएगी। यह जोड़ी जिस फिल्म में साथ काम करेगी उसका नाम है ‘फन्ने खां’। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार ऐश्वर्या राय के साथ आर माधवन रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार आर माधवन को फिल्म में ऐश के साथ रोमांस करने के लिए निर्माताओं ने चुना है।  अगर रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो यह सबसे ज्यादा परेशान होने वाले मुद्दे बॉडी शेमिंग पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया- बॉडी शेमिंग करना बंद करें और वास्तविक बने रहें। यह वो मजबूत संदेश है जो फैनी खान देना चाहती है। बॉडी शेमिंग तब होता है जब किसी व्यक्ति को उसके शरीर के आकार के बारे में मजाक या आलोचनात्मक टिप्पणी करके अपमानित किया जाता है। आराध्या को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था और यह ऐसा मामला है जिसको बारे में वो मजबूती से महसूस करती हैं। यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा होगी जिसमें ऐश्वर्या राय एक ग्लैमर्स सिंगर के रोल में होंगी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

संजय लीला भंसाली अपनी पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ सालों पहले सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्चन के साथ बनाना चाहते हैं। दोनों एक्टर्स ने ‘पद्मावती’ के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी, लेकिन ऐन मौके पर भंसाली के सामने रखी ऐश्वर्या की एक शर्त ने सारा खेल ही खराब कर दिया और फिल्म नहीं बन सकी। अब भंसाली अपनी ये फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ बना रहे हैं। दरअसल, जिस समय भंसाली ‘पद्मावती’ बना रहे थे, उसी समय सलमान और ऐश्वर्या के रिश्तों में खटास आ चुकी थी और ऐश्वर्या ने भंसाली के सामने इस फिल्म को लेकर एक मुश्किल शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा कि वे एक ही सूरत में फिल्म कर सकती हैं अगर सलमान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएं।यानी विलेन का किरदार। इसका मतलब यह भी था कि फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या का साथ में एक भी सीन नहीं होगा। इस शर्त पर सलमान राजी नहीं हुए। इस सब पर बात बिगड़ गई और बॉलीवुड के इस चर्चित कपल के साथ ‘पद्मावती’ नहीं बन सकी। अब भंसाली की इस फिल्‍म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।लेकिन इस लव बर्ड्स के बीच भी साथ में एक भी सीन नहीं फिल्माया जाएगा। दीपिका के साथ शाहिद कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। यह जाहिर हो चुका है कि ‘पद्मावती’ के लिए भंसाली की पहली पसंद ऐश्वर्या और सलमान थे। वे उनके साथ पहले ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम कर चुके थे। इसके बाद ऐश्वर्या और भंसाली के अफेयर की भी काफी चर्चा रही थी।साभार-khaskhabar.com         

Read More

वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘जुड़वा 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल अदा कर रहे हैं। जुड़वा 2 सलमान की साल 1997 में सुपरहि‍ट रही फिल्म जुड़वा 2 का सीक्वल है। फैन्स वरुण धवन और जैकलीन, तापसी से ज्यादा इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान और करिश्मा कपूर को देखने के लिए बेताब होंगे लेकिन फैन्स को यहां निराशा हो सकती है। क्योंकि जुड़वा 2 में सलमान की कोई भी झलकी नहीं दिखाई गई है। ट्रेलर की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन कॉमेडी अवतार में कमाल करते नजर आ रहे हैं। डबल रोल में वरुण धवन प्रेम और राजा नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। जिनमें से प्रेम के रोल में वह बेहद सीधे सादे लड़के बने है तो दूसरी और राजा के किरदार में फाइटर स्टाइल में माचो मैन के लुक में नजर आ रहे हैं। 90 के दशक में सलमान का कॉमेडी और मासूमि‍यत वाला वो स्टाइल दर्शकों के दिलों दिमाग में इस कदर घर कर चुका है कि उसे रिवाइव करना वाकई मुश्किल काम है। लेकिन ट्रेलर को देखने के बाद इतना जरूर कहा जा सकता है कि जुड़वा फिल्म के फैन्स को वरुण ने निराश नहीं किया है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। एयर लिफ्ट, रुस्तम, राउडी राठौर, हॉलीडे के अलावा फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ अक्षय कुमार की पांचवी फिल्म है जो करोड़ क्लब में शामिल हुई है। सामाजिक मुद्दे को उठाती इस फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय ने ही कर डाला एक एेसा सवाल जो सरकारी योजना से जुड़ा है। दरअसल, अक्षय कुमार इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस बीच सवाल-जवाब हुए जिसमें एक पत्रकार ने सवाल किया कि, आपकी फिल्म सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है। फिल्म के दूसरे हिस्से में एेसा दिखाई देता है। इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने ही सवाल दाग दिया कि, क्या सबके घर में टॉयलेट नहीं होना चाहिए क्या? आप बतायें।पत्रकार ने कहा, हां बिल्कुल होना चाहिए। इसके बाद अक्षय ने कहा कि, अगर आप भी चाहते हैं कि सभी के घरों में टॉयलेट होना चाहिए तो क्या आप भी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह समाज से जुड़ी बात है जिसमें सरकार का कोई प्रचार नहीं किया जा रहा है।गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर इस साल किसी बड़े अभिनेता की हिट हुई फिल्म में से एक है। फिल्म बॉक्स अॉफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘पैडमैन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार्स का टोल होना कोई नई बात नहीं है। आज की स्टार्स के फैंस को कोई बात नहीं पसंद आती है तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ। बता दें कि 15 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो तिरंगे के तीन रंगों वाली चुन्नी ओढ़ रखी हैं लेकिन इसके अलावा उन्होंने कोई ट्रेडिशनल ड्रेस नहीं पहनी थी। जो लोगों का रास नहीं आया। 15 अगस्त पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, IndependenceDay #Vibes #MyHeartBelongsToIndia #happyindependencedayindia #jaihind इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट टॉप और शॉर्ट जीन्स पहने थी। प्रियंका चुन्नी के रूप में तिरंगे झंडे को लपेटे थी। यह बात उनके फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई।उन्हें तत्काल ट्रोल किया जाने लगा। उनसे कहा गया कि उन्हें इस मौके पर साड़ी पहननी थी। उन पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप भी लगाए गए। कुछ इस तरह के कमेंट लिखे गए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हो इससे पहले भी वो ट्रोल हो चुकीमई में जब उन्होंने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, भी उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इस दौरान प्रियंका को यह कहकर ट्रोल किया गया था कि उन्हें इस तरह की ड्रेस पहननी चाहिए थी, जिससे उनकी टांगें ढकी रहें। प्रियंका इस समय अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं। इसके अलावा वो जल्द ही दूसरी हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

सोनी चैनल का शो ‘पहरेदार पिया की’ अपनी कहानी के कारण शुरुआत से ही चर्चे में रहा है। अब ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) ने सोनी चैनल को इस शो को शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। आई खबर के अनुसार इस शो को लेट नाइट स्लॉट में शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये हैं। ‘पहरेदार पिया की’ पर भड़के लोग, सीरियल पर बैन के लिए स्मृति इरानी से लगाई गुहार गई। टाइम आगे बढ़ाने के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि शो के दौरान एक स्क्रॉल चलाया जाये जिसमें लिखा हो कि ‘यह शो बाल विवाह की प्रथा को प्रमोट नहीं करता है।’ यहां उल्लेख कर दें कि इस शो में एक 18 साल की लड़की और 9 साल के लड़के का विवाह दिखाया गया है जिसके कारण सोशल मीडिया पर शो की लगातार आलोचना हो रही है।सूत्र बताते हैं की चैनल को अभी तक केवल सूचना मिली है, नोटिस मिलने के बाद चैनल तय करेगा कि शो का प्रसारण समय क्या होगा। शो के खिलाफ बनते नकरात्मक माहौल पर शो के प्रड्यूसर शशि और सुमित मित्तल ने सोमवार प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा था, ‘बहुत से लोग जो ऑनलाइन याचिका दायर कर रहे हैं, उन्हें शो के बारे में कुछ नहीं पता है। वह गर्व से कहते हैं कि हम टीवी नहीं देखते। जब आपने शो देखा ही नहीं तो आप कैसे उसे जज कर सकते हैं? हम कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखा रहे हैं। हम खुद पारंपरिक लोग हैं और अपनी सीमाएं जानते हैं। शो में लड़के और लड़की के बीच में काफी खूबसूरत रिश्ता दिखाया गया है और यह समाज के खिलाफ नहीं है।साभार-khaskhabar.com           

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More