BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘पहरेदार पिया की’ पर विवाद के बाद ये हो सकता है प्रसारण का समय

‘पहरेदार पिया की’ पर विवाद के बाद ये हो सकता है प्रसारण का समयसोनी चैनल का शो ‘पहरेदार पिया की’ अपनी कहानी के कारण शुरुआत से ही चर्चे में रहा है। अब ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) ने सोनी चैनल को इस शो को शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। आई खबर के अनुसार इस शो को लेट नाइट स्लॉट में शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये हैं। ‘पहरेदार पिया की’ पर भड़के लोग, सीरियल पर बैन के लिए स्मृति इरानी से लगाई गुहार गई। टाइम आगे बढ़ाने के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि शो के दौरान एक स्क्रॉल चलाया जाये जिसमें लिखा हो कि ‘यह शो बाल विवाह की प्रथा को प्रमोट नहीं करता है।’ यहां उल्लेख कर दें कि इस शो में एक 18 साल की लड़की और 9 साल के लड़के का विवाह दिखाया गया है जिसके कारण सोशल मीडिया पर शो की लगातार आलोचना हो रही है।सूत्र बताते हैं की चैनल को अभी तक केवल सूचना मिली है, नोटिस मिलने के बाद चैनल तय करेगा कि शो का प्रसारण समय क्या होगा। शो के खिलाफ बनते नकरात्मक माहौल पर शो के प्रड्यूसर शशि और सुमित मित्तल ने सोमवार प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा था, ‘बहुत से लोग जो ऑनलाइन याचिका दायर कर रहे हैं, उन्हें शो के बारे में कुछ नहीं पता है। वह गर्व से कहते हैं कि हम टीवी नहीं देखते। जब आपने शो देखा ही नहीं तो आप कैसे उसे जज कर सकते हैं? हम कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखा रहे हैं। हम खुद पारंपरिक लोग हैं और अपनी सीमाएं जानते हैं। शो में लड़के और लड़की के बीच में काफी खूबसूरत रिश्ता दिखाया गया है और यह समाज के खिलाफ नहीं है।साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More