देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ‘ताल’ (1999) में पहली बार अनिल कपूर के साथ दिखाई दी थी। इसके बाद दोनों ने एक साथ ‘हमारा दिल आपके पास है’ में भी काम किया और अब 17 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आएगी। यह जोड़ी जिस फिल्म में साथ काम करेगी उसका नाम है ‘फन्ने खां’। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार ऐश्वर्या राय के साथ आर माधवन रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार आर माधवन को फिल्म में ऐश के साथ रोमांस करने के लिए निर्माताओं ने चुना है।
अगर रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए तो यह सबसे ज्यादा परेशान होने वाले मुद्दे बॉडी शेमिंग पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया- बॉडी शेमिंग करना बंद करें और वास्तविक बने रहें। यह वो मजबूत संदेश है जो फैनी खान देना चाहती है। बॉडी शेमिंग तब होता है जब किसी व्यक्ति को उसके शरीर के आकार के बारे में मजाक या आलोचनात्मक टिप्पणी करके अपमानित किया जाता है। आराध्या को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था और यह ऐसा मामला है जिसको बारे में वो मजबूती से महसूस करती हैं। यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा होगी जिसमें ऐश्वर्या राय एक ग्लैमर्स सिंगर के रोल में होंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
नहीं रहे तेलुगु अभिनेता फिश वेंकट, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
भगवान कृष्ण के दर पर अभिनेता जूनियर एनटीआर और ऋषभ शेट्टी