BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘पद्मावती’ के लिए ऐश्वर्या ने रखी थी शर्त कि, सलमान का होगा...

‘पद्मावती’ के लिए ऐश्वर्या ने रखी थी शर्त कि, सलमान का होगा...संजय लीला भंसाली अपनी पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ सालों पहले सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्चन के साथ बनाना चाहते हैं। दोनों एक्टर्स ने ‘पद्मावती’ के लिए अपनी सहमति भी दे दी थी, लेकिन ऐन मौके पर भंसाली के सामने रखी ऐश्वर्या की एक शर्त ने सारा खेल ही खराब कर दिया और फिल्म नहीं बन सकी। अब भंसाली अपनी ये फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ बना रहे हैं। दरअसल, जिस समय भंसाली ‘पद्मावती’ बना रहे थे, उसी समय सलमान और ऐश्वर्या के रिश्तों में खटास आ चुकी थी और ऐश्वर्या ने भंसाली के सामने इस फिल्म को लेकर एक मुश्किल शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा कि वे एक ही सूरत में फिल्म कर सकती हैं अगर सलमान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएं।यानी विलेन का किरदार। इसका मतलब यह भी था कि फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या का साथ में एक भी सीन नहीं होगा। इस शर्त पर सलमान राजी नहीं हुए। इस सब पर बात बिगड़ गई और बॉलीवुड के इस चर्चित कपल के साथ ‘पद्मावती’ नहीं बन सकी। अब भंसाली की इस फिल्‍म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।लेकिन इस लव बर्ड्स के बीच भी साथ में एक भी सीन नहीं फिल्माया जाएगा। दीपिका के साथ शाहिद कपूर रोमांस करते नजर आएंगे। यह जाहिर हो चुका है कि ‘पद्मावती’ के लिए भंसाली की पहली पसंद ऐश्वर्या और सलमान थे। वे उनके साथ पहले ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम कर चुके थे। इसके बाद ऐश्वर्या और भंसाली के अफेयर की भी काफी चर्चा रही थी।साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More