BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अर्शी खान की सलमान से अपील : स्वयंबर में ढूंढ़ दें दूल्हा

मुंबई। 'बिग बॉस 14' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अर्शी खान ने रिएलिटी शो 'स्वयंवर' के साथ टेलीविजन में फिर से अपनी वापसी की हैं। वह चाहती हैं कि बिग बॉस के मेजबान सलमान खान सही जीवनसाथी चुनने में उनकी मदद करें। अर्शी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए। वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने और सफल होने में मेरी मदद की है। उन्होंने मुझे 'बिग बॉस' में जीवन भर का सबक दिया है।"

शो के फॉर्मेट के मुताबिक, इसमें अर्शी खुद यह तय करेंगी कि उनके किसके साथ जिंदगी में आगे बढ़ना है यानि कि किसे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनना है।

'विष' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टेलीविजन शोज में नजर आ चुकीं अर्शी का कहना है कि 'स्वयंवर' के बाद उनका प्लान ओटीटी के और अधिक प्रोजेक्ट्स में शामिल होना है।

वह कहती हैं, "ओटीटी स्क्रीन के लिए मेरे पास फिलहाल कई सारे ऑफर हैं, लेकिन मैं इन्हें कर नहीं पा रही हूं क्योंकि अपने 'स्वयंवर' की शूटिंग में अभी व्यस्त हूं। लेकिन यह खत्म कर लेने के बाद मैं एक्टिंग में दोबारा अपनी वापसी करूंगी और कई सारे ओटीटी प्रोजेक्ट्स साइन करूंगी।"


साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More