BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जल्द ही कलर्स पर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 11 का प्रसारण शुरू होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी देवोलिना भट्टाचार्य को रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन सोर्स की मानें तो इन्होंने इस ऑफर के लिए मना कर दिया है। इस बारे में देवोलिना एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को बताते हुए कहती हैं, मैं सुपरस्टार सलमान खान (बिग बॉस के होस्ट) के साथ काम तो करना चाहती हूं, लेकिन बिग बॉस नहीं कर सकती हूं। इस शो के लिए मुझे अप्रोच किया गया था। मैं चैनल और प्रोडक्शन हाउस की रिस्पेक्ट करती हूं। इन्होंने मुझे कंसीडर किया है। लेकिन मैं हमेशा से डांस बेस्ड रियलिटी शो या खतरों के खिलाड़ी जैसे शो करना चाहती हूं। ता दें कि देवोलिना साथ निभाना साथिया कुछ समय पहले ही ऑफएयर हुआ है और ये अभी वेकेशन पर हैं। इस बारे में ये बताती हैं, मैं अभी अपनी मॉम के साथ उदयपुर में हूं, क्योंकि इस महीने उनका बर्थडे है। टीवी शो साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी का कहना है कि उन्हें विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन फिलहाल वह इससे नहीं जुड़ सकतीं। देवोलिना ने कहा, मैं उदयपुर में अपनी मां के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हूं। इस महीने उनका जन्मदिन आता है, इसलिए मैं सिर्फ उन्हें सारी खुशियां देने के बारे में सोच रही हूं।     साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने मोहम्मद रफी, एसडी बर्मन और अभिनेता देव आनंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तिकड़ी के अद्भुत संयोजन ने हिंदी फिल्म उद्योग को अविश्वसनीय संगीत दिया है। अमिताभ ने रविवार को रफी, देव आनंद और बर्मन की एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, कितना अद्भुत संयोजन ..मोहम्मद रफी, देव आनंद और संगीत के उस्ताद एस.डी. बर्मन ने साथ में फिल्म उद्योग को अविश्वसनीय संगीत दिया।    तीनों ने फिल्म काला पानी (1960) के खोया खोया चांद जैसे गीतों पर सहयोग किया। फिलहाल अमिताभ की झोली में दो फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और 102 नॉट आउट हैं। अमिताभ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में पहली बार आमिर खान के साथ पर्दे पर साथ नजर आएंगे। साभार-khaskhabar.com       

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में सनी लियोनी ने अपने बचपन की बातें शेयर की। जी हां आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि रईस में आईटम सॉन्ग लैला औ लैला बेहतरीन डांस करने वाली सनी लियोनी को डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं था। सनी शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म रईस में लैला-ओ-लैला गाने पर जमकर डांस कर रही हैं, लेकिन उनके फैन्स को यह जानकर हैरानी होगी कि सनी जो कि बॉलीवुड में सबसे सेक्सी और हॉट गर्ल के रूप में मानी जाती हैं, बचपन में उन्हें डांस करना पसंद ही नहीं था। इस राज का खुलासा करते हुए सनी ने बताया कि, वह हमेशा टॉम ब्वॉय जैसी रही हैं और उन्हें हमेशा से हॉकी खेलना पसन्द था। वह स्ट्रीट हॉकी खेलती थी और उनके पेरेंट्स चाहते थे कि वह डांस सीखें। वह सनी को डांस क्लासेज में भी भेजते थे। लेकिन सनी को कभी भी डांस क्लास में मन नहीं लगता था। तो वह बिना माता -पिता को बताये, डांस क्लास बंक करके कराटे सीखने चली जाया करती थीं। कई सालों तक वह डांस से भागती रही थी, लेकिन उन्हें अब खुशी होती है कि बॉलीवुड में उनकी डांसिंग की काफी तारीफ मिलती है। सनी कहती हैं कि अगर उन्होंने बचपन में अपने डांसिंग स्किल्स पर काम किया होता तो आज उनके काम में और बारीकी नजर आती।        साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और उनकी सहयोगी हनीप्रीत कौर की सदस्यता रद्द कर दी है, जिससे भविष्य में उनके द्वारा किसी फिल्म के निर्माण पर प्रतिबंध लग गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने यह जानकारी दी। पंडित ने बताया कि राम रहीम अब भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग में काम नहीं कर सकते। आईएफटीडीए ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। यह फैसला कल (शुक्रवार) शाम लिया गया। पंडित ने यह भी बताया कि इंडियन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन भी (आईएमपीएए) राम रहीम की सदस्यता को सोमवार से खत्म करने पर विचार कर रहा है।   आीएफटीडीए से राम रहीम को निकाले जाने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि हम रचनात्मक और प्रतिष्ठित लोगों का संगठन हैं। हमारे बीच गुंडे और अपराधी नहीं रह सकते। कानून ने उन पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और इस पर विचार किया गया कि हरियाणा में उनके छल-कपट के कारण कितने लोग मारे गए। सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 अगस्त को दो साध्वी शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में राम रहीम को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।  ये फिल्में बनाई राम रहीम ने:ज्ञातव्य है कि गुरमीत राम रहीम ने एमएसजी: द मैसेंजर, एमएसजी-2 द मैसेंजर, एमएसजी : द वारियर लॉयन हार्ट, हिंद का नापाक को जवाब: द वारियर लॉयन हाट-2 और जट्टू इंजीनियर जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। रहीम इन सभी फिल्मों के लेखक और निर्देशक भी हैं। हनीप्रीत, जिसे डेरा वेबसाइट पर राम रहीम की दत्तक पुत्री बताया जाता है, ने भी कुछ फिल्मों का सह-निर्देशन किया है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान और फैशन आइकन सोनम कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि काफी दिनों से सुर्खियों में बनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। सोनम कपूर ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उनके ट्वीट के मुताबिक आज वह दिल्ली में हैं। इससे लगता है कि जल्द ही यहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है। सोनम कपूर के अलावा फिल्म से करीना कपूर खान भी जुड़ी हैं। इस फिल्म में वह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। खास बात ये है कि प्रेग्नेंसी के बाद ये करीना कपूर खान की पहली फिल्म है। उन्होंने बीते साल दिसंबर में ही बेटे तैमूर को जन्म दिया था। वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अहम रोल में होंगे। ये चार दोस्तों की कहानी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा दिल्ली में ही शूट होना है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। यह पहली फिल्म है जिसमें सोनम और करीना साथ दिखेंगे। इसे सोनम की बहन रिहा और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना और स्वरा को एकता कपूर के ऑफिस में देखा गया था। बताया गया कि वह फिल्म के लुक टेस्ट के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बारे में एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने उनकी तस्वीरें भी शेयर की थी। बता दें कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म का काफी दिनों से बनाना चाह रहे थे। लेकिन करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की वजह से निमार्ण काम को रोक दिया गया था।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बाहुबली-2’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ शॉपिंग करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के साथ ये खबर भी तेजी से वायरल हो रही है कि दोनों एक साथ शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। वह भी किसी और के साथ नहीं बल्क‍ि पाक के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ। इन दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें ये दोनों ही किसी ज्वैलरी शॉप में शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपके कुछ सोचने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि ये तस्वीर काफी पुरानी है। फोटो के वायरल होते ही लोगों ने इन दोनों के अफेयर की खबरें बनाना शुरू कर दिया है।उड़ रही अफवाहों की मानें तो यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है और तमन्ना ने उसकी शॉपिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह तस्वीर 2013 की है और ये दोनों शॉपिंग नहीं उस ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए गए थे।खैर बताते चलें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक पहले से शादीशुदा हैं। बताते चलें, तमन्ना भाटिया आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘जय लव कुश’ के एक विशेष गीत में दिखाई देंगी। इसमें अभिनेता जूनियर एनटीआर तिहरी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बॉबी निर्देशित ‘जय लव कुश’ 21 सिंतबर को रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com   

Read More

संजय दत्त के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म भूमि के प्रमोशन में बिजी हैं। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा संजू बाबा द गुड महाराजा में भी नजर आएंगे। जिसका पहला लुक हाल ही में जारी किया गया था। जिसमें संजू का रॉयल लुक देखने को मिला। वही अभी हाल ही में खबरों की मानें तो डायरेक्टर आरम्भ कुमार अब उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मलांग’ में लेने का मन बना चुके है। इतना ही नहीं संजू बाबा के साथ रानी मुखर्जी को लेने की बातें भी सामने आ रही है। वैसे, यह पहला मौका होगा जब संजय दत्त और रानी एक साथ किसी फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर खोज अभी भी जारी हैं लेकिन ख़बरों की माने तो रानी इस रोल के लिए काफी फिट बैठती है। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होंगी। संजय भी रानी के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड है। दत्त फिल्म में एक इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे तो वही रानी भी टफ पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगी। संजू बाबा, रानी मुखर्जी के काम से काफी प्रभावित है।  इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू होगी और फिल्म की अधिकांश शूटिंग वाराणसी और शिमला में होगी। मिडडे को दिए गए अपने इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर आरम्भ सिंह ने बताया कि, ‘वो रानी को इस फिल्म में साइन करना चाहते है। संजू और रानी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शको को खूब पसंद आयेंगी।’ आपको बता दें कि एक बेटी की मां बनने के बाद रानी मुखर्जी ने यशराज बैनर की फिल्म ‘हिचकी’ की शूटिंग को पूरा किया है। जो जल्द ही रिलीज होगी। यह फिल्म उनकी कम बैक फिल्म है। वो इस फिल्म में अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद वापसी कर रही है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। फोब्र्स मैगजीन की वर्ष 2017 में सबसे अधिक कमाई करने वाले शीर्ष 10 बॉलीवुड कलाकारों की सूची में केवल दो अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जगह बना सकी हैं। सूची में पहले स्थान पर रईस शाहरुख खान हैं। दीपिका 1.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ छठे स्थान पर है, जबकि प्रियंका और दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह 1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।   दोनों अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की है। फोब्र्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने अपने समकालीन अभिनेताओं सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों जैसे फैन, दिलवाले और जब हैरी मेट सेजल ने कुछ खास कमाई नहीं की थी।    शाहरुख ने विज्ञापनों और उनके अपने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सफल प्रोजेक्ट की मदद से 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 3.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। सलमान उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वे इस सूची में 3.7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।   सलमान ने विज्ञापनों के साथ-साथ फिल्म सुल्तान की सफलता से लाभ कमाया है। सलमान के बाद इस सूची में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार हैं। खिलाड़ी स्टार 3.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, जिनमें जॉली एलएलबी 2, नाम शबाना और टॉयलेट एक प्रेम कथा शामिल है।फिल्म दंगल की अभूतपूर्व सफलता के साथ आमिर 1.25 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। अभिनेता रितिक रोशन 1.15 करोड़ डॉलर कमाई के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। रितिक की 2016 में आई फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अभिनेता ने 2017 में फिल्म काबिल से वापसी की। फोब्र्स के अनुसार, मेगास्टार अमिताभ बच्चन 90 लाख डॉलर और रणबीर कपूर 85 लाख डॉलर की कमाई के साथ नौवें और 10वें स्थान पर हैं।    कमाई का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस इंडिया, बॉक्स ऑफिस मोजो और आईएमडीबी के आंकड़ों के साथ ही उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के साक्षात्कार पर भी आधारित है। एक साथ बॉलीवुड के 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं ने 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 18.3 करोड़ डॉलर कमाया है। शाहरुख, सलमान और अक्षय को फोब्र्स मैगजीन के दुनिया के उच्चतम भुगतान पाने वाले अभिनेताओं की 2017 की सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां स्थान मिला है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलिवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की अगली फिल्म है ‘फन्ने खां’, जो एक रोमांटिक फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण निर्देशक-निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा करेंगे। हाल ही में ऐश्वर्या के साथ एक लीड एक्टर का चुनाव हो चुका है। बता दें कि पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या के साथ अभिनेता आर. माधवन इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन अब हम आपको बता दें कि रोल फाइनली राजकुमार राव को मिला है।रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव इस समय पोलैंड में हंसल मेहता की बायोग्राफिकल सीरीज ‘बोस’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक डेली न्यूज पेपर से कहा कि, फन्ने खां की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। वे इस करार के लिए राव का इंतजार कर रही हैं। राव अपने दोस्तों से इस पर चर्चा कर रहे हैं।यदि ये जोड़ी बनती है तो ऐश्वर्या राय बच्चन उम्र में अपने से 10 साल छोटे राजकुमार राव से इश्क लड़ाती नजर आएंगी। राव ने अपनी बातचीत में कहा है कि, ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी।इस फेस्टिवल में राव को उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया था। अब राव इस खूबसूरत एक्ट्रेस के अपोजिट आने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत आने के बाद वे फिल्म से जुड़ी कई वर्कशॉप अटेंड करेंगे।     साभार-khaskhabar.com       

Read More

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 11 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इन दिनों शो में शामिल होनेवाले कंटेस्टेंट की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शो के सभी कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं। इस बार शो में टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर है’ से लोकप्रिय हो चुकी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी इस बार शो का हिस्सा होगी। पिछले काफी दिनों से उनके इस शो में शामिल होने की खबरें आ रही थी लेकिन अब कंफर्म हो गया है। वहीं उनकी फीस का भी खुलासा कर दिया गया है। शो के लिए शिल्पा की फीस फाइनल हो गई है और उनकी फीस डिमांड को भी मेकर्स ने मान लिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि शिल्पा एक एपिसोड के 4 लाख रुपये फीस ले रही हैं। बता दें कि अभी तक सिर्फ शिल्पा की ही फीस का खुलासा किया गया है। खबर है कि शिल्पा को बिग बॉस सीजन11 के लिए अप्रोच किया गया था। शिल्पा ने शो करने के लिए हांमी भी भर दी थी, लेकिन शिल्पा की डिमांड थी कि वह बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर दिन के करीब 4 लाख रुपए लेंगी। शिल्पा ने शो के लिए साइनिंग अमाउंट 20 लाख मांगा था। शिल्पा की यह मांग बिग बॉस की टीम को ठीक नहीं लगी और इस बात को यहीं खत्म कर दिया गया।खबरों के अनुसार ‘बिग बॉस’ इसी साल सितंबर में शुरू हो सकता है। इस बार भी शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। शो का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। शो की थीम इस बार ‘पड़ोसी पड़ोसी’ है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

इन दिनों बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस ट्रेंड में सेलेब्स दोबारा शादी करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने दूसरी बार अपने पति भरत तख्तानी से शादी की थी। अपने पार्टनर से ही दूसरी शादी करने के इस ट्रेंड में अब 40 साल के आफताब शिवदासानी ने अपनी पत्नी से ही दोबारा शादी की है, जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। मस्ती और ग्रेंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आ चुके आफताब शिवदासानी ने श्रीलंका में रॉयल अंदाज में शादी की है, लेकिन उन्होंने यह शादी अपनी ही बीवी निन दोसांझ से की है।आपको बता दें कि जून 2014 में शादी कर चुके इस जोड़े ने एक बार फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है और इस रॉयल शादी के फोटो आफताब ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं। ऐसे में श्रीलंका में छुट्टियां मनाते हुए इस जोड़े ने अपनी शादी को खूबसूरत अंदाज में करने का मन बनाया।साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। कॉमेडी रियलिटी टीवी शो ‘क्वीन ऑफ कॉमेडी’ के साथ टेलीविजन पर पदार्पण कर रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि लोगों को हंसाना जीने का शानदार तरीका है।  फिल्म ‘फुकरे’ में भोली पंजाबन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वह इसके निर्णायकों में से हैं।   ऋचा ने कहा, ‘‘इस शो में होना अद्भुत है। लोगों को हंसाना जिंदा रहने का शानदार तरीका है। आमतौर पर शूटिंग थकाऊ होती है, लेकिन यह शो तरोताजा कर देता है। कॉमेडी दृश्य में काफी वृद्धि हुई है और मुझे इसके लिए खुशी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस तरह के असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों से मुलाकात करने में खुशी है।’’ शो की शूटिंग सितंबर के मध्य पूरी हो जाएगी। अक्टूबर में टीएलसी भारत में इसके प्रीमियर की संभावना है।     साभार-khaskhabar.com 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More