BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए दिल्ली पहुंची सोनम, जल्द होगी शूटिंग

‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए दिल्ली पहुंची सोनम, जल्द होगी शूटिंगबॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान और फैशन आइकन सोनम कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि काफी दिनों से सुर्खियों में बनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। सोनम कपूर ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उनके ट्वीट के मुताबिक आज वह दिल्ली में हैं। इससे लगता है कि जल्द ही यहां फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है। सोनम कपूर के अलावा फिल्म से करीना कपूर खान भी जुड़ी हैं। इस फिल्म में वह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। खास बात ये है कि प्रेग्नेंसी के बाद ये करीना कपूर खान की पहली फिल्म है। उन्होंने बीते साल दिसंबर में ही बेटे तैमूर को जन्म दिया था। वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी अहम रोल में होंगे। ये चार दोस्तों की कहानी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा दिल्ली में ही शूट होना है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। यह पहली फिल्म है जिसमें सोनम और करीना साथ दिखेंगे। इसे सोनम की बहन रिहा और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना और स्वरा को एकता कपूर के ऑफिस में देखा गया था। बताया गया कि वह फिल्म के लुक टेस्ट के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बारे में एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने उनकी तस्वीरें भी शेयर की थी। बता दें कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म का काफी दिनों से बनाना चाह रहे थे। लेकिन करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की वजह से निमार्ण काम को रोक दिया गया था।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More