BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिग बॉस नहीं ​बल्कि ये शो करना चाहती हैं टीवी की गोपी बहू

बिग बॉस नहीं बल्कि ये शो करना चाहती हैं टीवी की गोपी बहूजल्द ही कलर्स पर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 11 का प्रसारण शुरू होने वाला है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी देवोलिना भट्टाचार्य को रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन सोर्स की मानें तो इन्होंने इस ऑफर के लिए मना कर दिया है। इस बारे में देवोलिना एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को बताते हुए कहती हैं, मैं सुपरस्टार सलमान खान (बिग बॉस के होस्ट) के साथ काम तो करना चाहती हूं, लेकिन बिग बॉस नहीं कर सकती हूं। इस शो के लिए मुझे अप्रोच किया गया था। मैं चैनल और प्रोडक्शन हाउस की रिस्पेक्ट करती हूं। इन्होंने मुझे कंसीडर किया है। लेकिन मैं हमेशा से डांस बेस्ड रियलिटी शो या खतरों के खिलाड़ी जैसे शो करना चाहती हूं। ता दें कि देवोलिना साथ निभाना साथिया कुछ समय पहले ही ऑफएयर हुआ है और ये अभी वेकेशन पर हैं। इस बारे में ये बताती हैं, मैं अभी अपनी मॉम के साथ उदयपुर में हूं, क्योंकि इस महीने उनका बर्थडे है।

टीवी शो साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी का कहना है कि उन्हें विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन फिलहाल वह इससे नहीं जुड़ सकतीं। देवोलिना ने कहा, मैं उदयपुर में अपनी मां के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हूं। इस महीने उनका जन्मदिन आता है, इसलिए मैं सिर्फ उन्हें सारी खुशियां देने के बारे में सोच रही हूं।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More