BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नारायणी शास्त्री : फिल्मों और विज्ञापनों से ज्यादा टीवी को वरियता दूंगी

मुंबई। टीवी शो 'आपकी नजरों ने समझा' में काम कर रहीं अभिनेत्री नारायणी शास्त्री का कहना हैं कि उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पसंद है। नारायणी ने कहा कि छोटे पर्दे ने जो उन्हें दिया वह उससे खुश है और वह विज्ञापन और थिएटर और फिल्मों से ऊपर टीवी को ही चुनना पसंद करेंगी।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं कड़ी मेहनत में विश्वास करती हूं। मैंने जिस तरह का काम किया है वैसी ही जगह टीवी की दुनिया में बनाई। मैं अपनी इंडस्ट्री से प्यार करती हूं और फिल्मों, विज्ञापनों या थिएटर से अलग में सिर्फ टीवी को ही चुनूंगी।"

वह कहती हैं कि टेलीविजन इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि मुझे किस तरह का काम करना पसंद है।

उन्होंने कहा,"मुझे टीवी में काम करते हुए 20 साल हो गए हैं, इससे लोगों को अंदाजा हो गया है कि मैं किस तरह का काम करना चाहती हूं।"

इस बीच अभिनेत्री ने कहा कि जब वह अच्छा काम करने के लिए तैयार होती हैं, तो उनके मन में सही काम चुनने की हिचक नहीं होती है।

वह कहती हैं,"दो अच्छे प्रोजेक्ट के बीच इंतजार करना आसान नहीं है। एक कलाकार के रूप में आपको लगता है कि आप कुछ करना चाहते हैं लेकिन आपका अंतर्मन कहता है कि नहीं इससे न आप खुश होंगे न ही दर्शक।"

इससे पहले अभिनेत्री को 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर' और 'नमक हराम' जैसे शो में देखा गया था।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More