BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

माधवन नहीं ‘फन्ने खां’ में इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्या

माधवन नहीं ‘फन्ने खां’ में इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्याबॉलिवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की अगली फिल्म है ‘फन्ने खां’, जो एक रोमांटिक फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण निर्देशक-निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा करेंगे। हाल ही में ऐश्वर्या के साथ एक लीड एक्टर का चुनाव हो चुका है। बता दें कि पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या के साथ अभिनेता आर. माधवन इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन अब हम आपको बता दें कि रोल फाइनली राजकुमार राव को मिला है।रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव इस समय पोलैंड में हंसल मेहता की बायोग्राफिकल सीरीज ‘बोस’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक डेली न्यूज पेपर से कहा कि, फन्ने खां की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। वे इस करार के लिए राव का इंतजार कर रही हैं। राव अपने दोस्तों से इस पर चर्चा कर रहे हैं।यदि ये जोड़ी बनती है तो ऐश्वर्या राय बच्चन उम्र में अपने से 10 साल छोटे राजकुमार राव से इश्क लड़ाती नजर आएंगी। राव ने अपनी बातचीत में कहा है कि, ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी।इस फेस्टिवल में राव को उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया था। अब राव इस खूबसूरत एक्ट्रेस के अपोजिट आने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत आने के बाद वे फिल्म से जुड़ी कई वर्कशॉप अटेंड करेंगे।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More