BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

परदे पर पहली बार दिखेगी संजय-रानीकीकेमिस्ट्री, जल्द शुरू होगी शूटिंग

परदे पर पहली बार दिखेगी संजय-रानीकीकेमिस्ट्री, जल्द शुरू होगी शूटिंगसंजय दत्त के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म भूमि के प्रमोशन में बिजी हैं। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा संजू बाबा द गुड महाराजा में भी नजर आएंगे। जिसका पहला लुक हाल ही में जारी किया गया था। जिसमें संजू का रॉयल लुक देखने को मिला। वही अभी हाल ही में खबरों की मानें तो डायरेक्टर आरम्भ कुमार अब उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मलांग’ में लेने का मन बना चुके है। इतना ही नहीं संजू बाबा के साथ रानी मुखर्जी को लेने की बातें भी सामने आ रही है। वैसे, यह पहला मौका होगा जब संजय दत्त और रानी एक साथ किसी फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर खोज अभी भी जारी हैं लेकिन ख़बरों की माने तो रानी इस रोल के लिए काफी फिट बैठती है। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होंगी। संजय भी रानी के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड है। दत्त फिल्म में एक इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे तो वही रानी भी टफ पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगी। संजू बाबा, रानी मुखर्जी के काम से काफी प्रभावित है। 

इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू होगी और फिल्म की अधिकांश शूटिंग वाराणसी और शिमला में होगी। मिडडे को दिए गए अपने इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर आरम्भ सिंह ने बताया कि, ‘वो रानी को इस फिल्म में साइन करना चाहते है। संजू और रानी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शको को खूब पसंद आयेंगी।’ आपको बता दें कि एक बेटी की मां बनने के बाद रानी मुखर्जी ने यशराज बैनर की फिल्म ‘हिचकी’ की शूटिंग को पूरा किया है। जो जल्द ही रिलीज होगी। यह फिल्म उनकी कम बैक फिल्म है। वो इस फिल्म में अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद वापसी कर रही है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More