BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं तमन्ना भाटिया? क्या है पूरा सच

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं तमन्ना भाटिया? क्या है पूरा सचइन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बाहुबली-2’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ शॉपिंग करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के साथ ये खबर भी तेजी से वायरल हो रही है कि दोनों एक साथ शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। वह भी किसी और के साथ नहीं बल्क‍ि पाक के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ। इन दोनों की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें ये दोनों ही किसी ज्वैलरी शॉप में शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपके कुछ सोचने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि ये तस्वीर काफी पुरानी है। फोटो के वायरल होते ही लोगों ने इन दोनों के अफेयर की खबरें बनाना शुरू कर दिया है।उड़ रही अफवाहों की मानें तो यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है और तमन्ना ने उसकी शॉपिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह तस्वीर 2013 की है और ये दोनों शॉपिंग नहीं उस ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए गए थे।खैर बताते चलें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक पहले से शादीशुदा हैं। बताते चलें, तमन्ना भाटिया आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘जय लव कुश’ के एक विशेष गीत में दिखाई देंगी। इसमें अभिनेता जूनियर एनटीआर तिहरी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बॉबी निर्देशित ‘जय लव कुश’ 21 सिंतबर को रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More