BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

30 किलो हेरोइन के साथ 8 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने गुजरात में हेरोइन की तस्करी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड के संयुक्त अभियान में आठ पाकिस्तानी नागरिकों को 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम से भी अधिक की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस अभियान को गुजरात के एंटी करप्शन ब्यूरो और भारतीय तटरक्षक बल की संयुक्त टीम ने कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के समीप चलाया।  ड्रग्स को कच्छ के जखाउ बंदरगाह तक पहुंचाने का था लक्ष्य  एटीएस के डिप्टी एसपी भावेश रोजिया ने बताया कि गिरफ्तार घुसपैठियों को कच्छ के नलिया तहसील के जखाउ बंदरगाह भेजा गया है। गिरफ्तार घुसपैठियों ने पूछताछ में बताया कि इस ड्रग्स को कच्छ के जखाउ बंदरगाह तक पहुंचाई जानी थी।

8 पाकिस्तानी गिरफ्तार

गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी भावेश रोजिया और द्वारका स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ पाकिस्तान के नागरिक समुद्री रास्ते से ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। कोस्ट गार्ड की मदद से एटीएस ने देर रात इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सतर्क टीम ने नूह नाम की एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते ही रोक लिया। नाव से टीम ने आठ पाकिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी नाव से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More