BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वृंदावन में यूक्रेन की किशोरी से पाकिस्तानी युवक ने किया दुष्कर्म

मथुरा। विदेशी मेहमान के साथ एक बार फिर घिनौंनी हरकत हुई है, धर्म नगरी की छवि के साथ ही देश ेकी अतिथि देवो भवः की छवि को भी इस घटना से आघात लगा है। यूक्रेन की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका के साथ मूल रूप से पाकिस्तान निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।


पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से थाना वृंदावन में दी गई तहरीर के अनुसार वह वृंदावन के रमणरेती चैकी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में बेटी के साथ रहते हैं। उसके घर पर पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले आनंद कुमार का आना-जाना था। बालिका के माता पिता इस्कॉन भक्त हैं। माता पिता के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग अलग रहते हैं।बालिका अपने पिता के साथ रहती है।


आरोपी युवक आनंद कुमार वृंदावन के ही चैतन्य विहार इलाके में रहता है। 31 अगस्त की रात किशोरी के पिता घर पर नहीं थे। इसी दौरान आनंद कुमार उसके फ्लैट पर आया। आरोप है कि आनंद कुमार ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि चैतन्य विहार में रहने वाले आनंद नामक व्यक्ति ने उसके साथ तीन दिन बालिका की मां के घर पर ही दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया।

इसके बाद वह उसे लेकर वृंदावन थाने पहुंचे। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बालिका की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आनंद मूल रूप से पाकिस्तान का है। टूरिस्ट वीजा पर 16 साल से वृंदावन में रहकर भजन कीर्तन करता है।

बालिका की मां के घर आरोपित का आना जाना है। आरोपी पाकिस्तानी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को परिक्रमा मार्ग स्थित इमली तला के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More