BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

TV में वापसी के लिए EX अंगूरी भाबी ने मांगी इतनी मोटी रकम!

TV में वापसी के लिए EX अंगूरी भाबी ने मांगी इतनी मोटी रकम!टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 11 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इन दिनों शो में शामिल होनेवाले कंटेस्टेंट की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शो के सभी कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं। इस बार शो में टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर है’ से लोकप्रिय हो चुकी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी इस बार शो का हिस्सा होगी। पिछले काफी दिनों से उनके इस शो में शामिल होने की खबरें आ रही थी लेकिन अब कंफर्म हो गया है। वहीं उनकी फीस का भी खुलासा कर दिया गया है। शो के लिए शिल्पा की फीस फाइनल हो गई है और उनकी फीस डिमांड को भी मेकर्स ने मान लिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि शिल्पा एक एपिसोड के 4 लाख रुपये फीस ले रही हैं। बता दें कि अभी तक सिर्फ शिल्पा की ही फीस का खुलासा किया गया है। खबर है कि शिल्पा को बिग बॉस सीजन11 के लिए अप्रोच किया गया था। शिल्पा ने शो करने के लिए हांमी भी भर दी थी, लेकिन शिल्पा की डिमांड थी कि वह बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर दिन के करीब 4 लाख रुपए लेंगी। शिल्पा ने शो के लिए साइनिंग अमाउंट 20 लाख मांगा था। शिल्पा की यह मांग बिग बॉस की टीम को ठीक नहीं लगी और इस बात को यहीं खत्म कर दिया गया।खबरों के अनुसार ‘बिग बॉस’ इसी साल सितंबर में शुरू हो सकता है। इस बार भी शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। शो का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। शो की थीम इस बार ‘पड़ोसी पड़ोसी’ है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More