BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भटकती आत्मा के साए में घिर गईं अंगूरी भाभी, ठकुराइन की आत्मा...

भटकती आत्मा के साए में घिर गईं अंगूरी भाभी, ठकुराइन की आत्मा...मुंबई। लोकप्रिय टेलिविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी। विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ में निभाए गए किरदार से प्रेरित यह किरदार एक ठकुराइन की आत्मा का है, जो अंगूरी भाभी के अंदर समा जाती है।

 

इस नए किरदार के बारे में शिवांगी ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि ऐसी भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई थी। ठकुराइन उर्दू में बात करती है और मुझे यह सीखनी पड़ी। इसके अलावा, मुझे इस किरदार में अंगूरी के किरदार से बिल्कुल अलग दिखना है।’’अभिनेत्री ने कहा कि ठकुराइन का किरदार 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलइय्या’ में विद्या द्वारा निभाए गए मंजुलिका के किरदार से काफी मिलता-जुलता है। घर-घर में अपनी एक पहचान बना चुका शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ टेलीविजन चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होता है।शिवांगी ने कहा कि इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसकी आवाज काफी भारी है और उनकी असल आवाज काफी नरम है। यह उनके असल जीवन से काफी अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए वह कई घंटे अभ्यास करती थीं।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More