मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को रिलीज होने में बस कुछ महीने ही बचे हैं। फिल्म के जबरदस्त एक्शन दृश्य आस्ट्रिया और अबूधाबी में फिल्माए गए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल अबू धाबी में चल रही है, जहां सलमान इसके अंतिम दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें सलमान कार्गो पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए और चेहरे पर चोट के साथ नजर आ रहे हैं। महज दो दिन पहले ही अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कैटरीना कैमरे से सूर्यास्त की तस्वीरें लेती नजर आ रही हैं और सलमान उन्हें निहार रहे हैं।जफर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘‘जोया को सूर्यास्त की तस्वीरें लेते हुए निहार रहा है टाइगर...टाइगर जिंदा है...पर्दे के पीछे..बस कुछ दिन की शूटिंग बाकी।’’ फिल्म के निर्माताओं ने इस साल क्रिसमस के आसपास फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












