BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कंगना ऋतिक के विवाद पर बोली फराह, कहा ‘वुमेन कार्ड’ खेलती हैं

कंगना ऋतिक के विवाद पर बोली फराह, कहा ‘वुमेन कार्ड’ खेलती हैंबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जब भी कुछ बोलती हैं उस पर काफी समय तक बहस चलती है। कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म सिमरन को प्रमोट करने पहुंची कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक, आदित्य पंचोली और अध्ययन सुमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। कंगना ने कहा था कि, जिस तरह ऋतिक रोशन ने उनको बदनाम किया है उन्हें इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद आदित्य पंचोली ने कहा था कि वो कंगना के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे तो वहीं ऋतिक के सपोर्ट में उनकी एक्स-वाइफ सुजैन उतरी थी और कहा था कि सच्चाई को कोई दबा नहीं सकता। कंगना की बात के बाद बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने कंगना को निशाने पर लिया है और कहा है कि वो हमेशा ‘वुमेन कार्ड’ खेलती हैं। एक शो के प्रमोशनल कार्यक्रम में फराह ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगी। मैं इस मामले में नहीं पड़ना चाहती लेकिन हर बार आप ‘वुमेन कार्ड’ खेलती है। मैं मानती हूं कि फेमिनिज्म (नारीवाद) बराबरी में है। मैं इन चीजों को अलग नजर से देखती हूं। इस मामले में महिला को हटाकर उनकी जगह पर पुरूष को रख लीजिए और फिर मामले को समझने की कोशिश करिए।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मान लीजिए इस मामले में एक लड़का (ऋतिक) लोगों के सामने आकर अपनी बात लड़की की तरह रखता तो लोग उस लड़के का जीना मुश्किल कर देते। लोग उसे बेइज्जत करते और जेल पहुंचा देते।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More