BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पीएम मोदी से मिले अदनान सामी और उनकी बेटी मदीना

पीएम मोदी से मिले अदनान सामी और उनकी बेटी मदीनाबॉलीवुड में मशहूर सिंगर अदनान सामी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंच। जिस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों की वजह बना हुआ है। अदनान सामी ने अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मोदी ने मई माह में जन्मी उनकी बेटी ‘मदीना’ को प्यार किया। अदनान ने उन्हें मदीना शहर से लाई मिठाई भी भेंट की। दोनों लगभग 40 मिनट तक मोदी के साथ रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मदीना को पुचकारा और उसके साथ समय बिताया। अदनान ने कहा, ‘हम अपनी पहली बेटी के साथ प्रधानमंत्री से मिले और यह मेरे और मेरी पत्नी के लिए बहुत ही भावुक क्षण था।’शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत में प्रशिक्षित और पियानो के साथ जादू पैदा करने में माहिर अदनान अपने गैर फिल्मी गानों ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘तेरा चेहरा’ से प्रसिद्ध हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रसिद्ध बॉलीवुड हिंदी गाने भी गाए हैं। साल 2016 में अदनान को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, जिसकी पाकिस्तानी मीडिया ने काफी आलोचना की थी। उनका मानना है कि लोगों से प्यार और नफरत गानों के आधार पर करनी चाहिए, न कि धर्म और राष्ट्रीयता के आधार पर।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More