BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विजय के साथ यह करने जा रही है रश्मिका मांडणा

विजय के साथ यह करने जा रही है रश्मिका मांडणाचेन्नई। पिछले वर्ष कन्नड़ रोमांटिक फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मांडणा का कहना है कि वह अभिनेता विजय देवकरकोंडा के साथ आगामी फिल्म के साथ तेलुगू उद्योग में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

 

निर्माताओं ने एक बयान के जरिए रश्मिका को फिल्म की नायिका के रूप में घोषित किया है। रश्मिका ने ट्विटर पर बताया, ‘परशुराम के निर्देशन में विजय देवकरकोंडा के साथ फिल्म पर करार के लिए उत्सुक हूं। निर्माता अल्लू अरविंद और बन्नी वासु की आभारी हूं।’ इस परियोजना के लिए मूल रूप से लावण्या त्रिपाठी ने करार किया था, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से वह फिल्म से बाहर हो गईं।

भले ही रश्मिका से कुछ अन्य तेलुगू फिल्मों के लिए बातचीत चल रही है, लेकिन यह उनकी पहली फिल्म होगी। रश्मिका ‘अंजनी पुत्र’ और ‘चमक’ के साथ व्यस्त हैं। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने ‘किरिक पार्टी’ की सह-कलाकार रक्षित शेट्टी से सगाई की थी।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More