BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इंटरनेशनल सिंगर बनने जा रही धक धक गर्ल माधुरी

इंटरनेशनल सिंगर बनने जा रही धक धक गर्ल माधुरीबॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दिक्षित जल्द ही अपने संगीत करियर की शुरूआत करने वाली है। माधुरी दीक्षित नेने द फिल्म स्टार नाम के एल्बम के साथ संगीत की दुनिया में आगाज करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री अपने संगीत करियर की शुरुआत तू है मेरा गीत से करेंगी। यह एकल गीत उनके प्रशंसकों को समर्पित है। अभिनेत्री ने कहा कि संगीत हमेशा से उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है और वह अपने प्रशंसकों के लिए इस नए अध्याय को जश्न और आभार के भाव के साथ शुरू करना चाहती हैं। तू है मेरा भारतीय शास्त्रीय लोक संगीत और पश्चिमी पॉप लिरिक्स व धुनों का सम्मिश्रण है। माधुरी ने अपने बयान में कहा, ‘संगीत शुरू से ही मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट थी कि मुझे इस नए अध्याय की शुरुआत जश्न और मेरे प्रशंसकों के लिए आभार के भाव के साथ करनी है, जिन्होंने मुझे बहुत ज्यादा समर्थन और बेशर्त प्यार दिया, इसलिए उनकी प्रशंसा के सफर का जश्न मनाने के लिए इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता था।’

 

इस बहुभाषी गाने का विचार पिछले साल माधुरी, उनके पति श्रीराम नेने और सैट बिसला के बीच हुई बैठक के बाद तय हुआ था। बिसला लॉस एंजेलिस के बेवरली हिल्स में ग्लोबल आर्टिस्ट डिस्कवरी और ए एंड आर (डिवेलपमेंट फर्म) के संस्थापक हैं। अपने पहले गाने के बारे में माधुरी ने बताया कि प्रतिभाशाली लोगों से भरी टीम के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात रही।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More