BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुख्यमंत्री ने भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का किया लोकार्पण

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अपने मथुरा दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति वेदांत गुरुकुल व इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां पूजा अर्चना की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए। यहां उन्होंने ठाकुर केशवदेव महाराज, भागवत भवन, योगमाया और गर्भगृह के दर्शन और पूजन किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में निर्माणाधीन लीला मंच के बारे में भी जानकारी की। यहां से इसके बाद गुरुकुल की ओर से संचालित गो डेयरी प्लांट का लोकार्पण करने पहुंचे। इस डेयरी प्लांट की क्षमता 25 हजार लीटर दूध प्रतिदिन की है। यहां पर गाय के दूध से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं। मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय में ये काम हो रहा है। नौ लाख से अधिक गोवंश की देखभाल सरकार कर रही है। अन्नदाता की आमदनी बढ़ाने के लिए दुग्ध के साथ दुग्ध के बने उत्पाद को प्राथमिकता देनी होगी। भारतीय नस्ल के गोवंश से न केवल दुग्ध पदार्थ बल्कि सीएनजी भी बन रही है। इस काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। हमें अन्नदाता की आमदनी बढ़ानी है तो दुग्ध के साथ दुग्ध के बने उत्पाद को प्राथमिकता देनी होगी। भारतीय नस्ल के गोवंश से न केवल दुग्ध पदार्थ बल्कि सीएनजी भी बन रही है।

बदायूं में पेंट बन रहा है। प्राकृतिक कृषि को प्रधानता देनी होगी। सांसद हेमा मालिनी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। भारत का नया निर्माण हो रहा है। मथुरा वृंदावन में विकास हो रहा है। जल्द ही यमुना शुद्धिकरण का काम शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस्कॉन के भक्तों ने ही मुझे ब्रज का पहली बार दर्शन करवाया और लीलाओं की जानकारी दी। नृत्य प्रस्तुतियों में मैं श्रीकृष्ण की लीलाओं को अभिनय के रूप में उतारने की कोशिश करती हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राज्य सरकार की ओर से आश्वस्त करता हूं कि आपको सहयोग मिलेगा। भारतीय फिल्म जगत की अभिनेत्री और धर्म आध्यात्म के हर मंच पर सहभागिता करने वाली हमारी सांसद  हेमा मालिनी के कार्यक्रम के लिए मैं कल मथुरा आया था। उक्त कार्यक्रम जवाहरबाग में आयोजित होना था।

जवाहर बाग ब्रज के रस के साथ जुड़कर यहां की अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को एक नई ऊंचाइयों की ओर पहुॅचा रहा है। अच्छे लोग आएंगे तो अच्छे कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधिगण, ब्रजतीर्थ विकास परिषद, प्रशासन, पुलिस, इस्कॉन, सभी धार्मिक संस्थायें मिलकर ब्रज को उसकी पहचान के साथ जोड़ करके पूरे देश और दुनिया के अन्दर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की अदभुत केन्द्र के रूप में स्थापित करने का कार्य करेंगे। दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी मंदिर और प्रस्तावित गलियारे पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की थी। ब्रज रज उत्सव में मंगलवार की शाम को सांसद हेमा मालिनी का महारास का कार्यकम प्रस्तावित था। बरसात होने की वजह से यह कार्यक्रम स्थगत कर दिया गया था। 11 दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार की शाम को इस कार्यक्रम को फिर से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद


कार्यक्रम में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मीलें लक्ष्मीनारायण चौधरी, सांसद हेमा मालिनी, उ.प्र. ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त मिश्र, विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक गोवर्धन ठा. मेघश्याम सिंह, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, रविकान्त गर्ग, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद नागेन्द्र प्रताप सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More