BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘टाइगर जिंदा है’ के सेट पर चोटिल हुए सलमान, तस्वीरें वायरल

‘टाइगर जिंदा है’ के सेट पर चोटिल हुए सलमान, तस्वीरें वायरलमुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को रिलीज होने में बस कुछ महीने ही बचे हैं। फिल्म के जबरदस्त एक्शन दृश्य आस्ट्रिया और अबूधाबी में फिल्माए गए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल अबू धाबी में चल रही है, जहां सलमान इसके अंतिम दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं।

 

फिल्म की शूटिंग की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें सलमान कार्गो पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए और चेहरे पर चोट के साथ नजर आ रहे हैं। महज दो दिन पहले ही अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कैटरीना कैमरे से सूर्यास्त की तस्वीरें लेती नजर आ रही हैं और सलमान उन्हें निहार रहे हैं।जफर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘‘जोया को सूर्यास्त की तस्वीरें लेते हुए निहार रहा है टाइगर...टाइगर जिंदा है...पर्दे के पीछे..बस कुछ दिन की शूटिंग बाकी।’’ फिल्म के निर्माताओं ने इस साल क्रिसमस के आसपास फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More