देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म ‘फन्ने खां’ में अपने लुक को लेकर हाल ही में अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। अक्सर अपनी उम्र से लोगों को चौंका देने वाले अनिल कपूर की इस फोटो से उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘फन्ने खां’ में एक बार फिर से अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। खैर हमेशा की ही तरह अनिल कपूर इस फोटो में भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। फिल्म में इस लुक को अपनाने के लिए अनिल कपूर ने कड़ी मेहनत की है। आप ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए लुक को फाइनल करने के लिए उन्होंने हर रोज 5 दिनों तक 10-10 घंटे सैलून में बिताए हैं। और यकीन मानिए उनकी इस मेहनत का रिजल्ट वाकई शानदार है वे अपने इस नए सॉल्ट एंड पेपर लुक में बेमिसाल नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए अपना वजन और भी कम किया है। अपने डेली फिटनेस रूटीन में कुछ बदलाव करने के बाद अनिल कपूर को अपने किरदार के मुताबिक शेप में आने के लिए 4 हफ्ते का समय लगा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद