BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तनावपूर्ण विषय थी डैडी की कहानी: अर्जुन रामपाल

तनावपूर्ण विषय थी डैडी की कहानी: अर्जुन रामपालअपनी आगामी फिल्म डैडी की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि यह फिल्म एक प्रेशर कुकर की तरह है क्योंकि उन्होंने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत अधिक प्रेशर (दबाव) महसूस किया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म ‘डैडी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से दर्शकों में इसके लिए उत्सुकता देखने को मिल रही है। आखिरकार आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गावली की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह एक ऐसे डॉन की कहानी है जो बाद में राजनेता के रूप में उभरकर सामने आया था। वर्ष 1970 के दशक में मुंबई की एक टेक्सटाइल मिल में ताला लग जाने की वजह से लोगों में भूखमरी और बेरोजगारी जैसी परेशानिया उत्पन्न होने लगीं। ऐसे में लोग अंडरवर्ल्ड की ओर रुख करने लगे। इन्हीं के बीच से निकलता है अरुण गावली, जो फिरौती, जुआ और गुंडागर्दी करते हुए अपनी ‘बीआरए’ नाम से अपना एक गैंग बना लेता है। कानून के लिए वह बेशक एक अपराधी है, लेकिन आम जनता के लिए वह कोई रॉबिनहुड है। देखते ही देखते वह और 70 और 80 के दशक में मुंबई का बेताज बादशाह कहलाने लगते हैं।अर्जुन ने बुधवार को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, ‘हर दिन फिल्म की शूटिंग करते समय एक दबाव रहता था। यह फिल्म (डैडी) एक प्रेशर कुकर की तरह है क्योंकि यह एक तनावपूर्ण विषय है। हमें इस फिल्म को बनाने से पहले बहुत सारे लोगों की अनुमति लेनी पड़ी थी।’

उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में एक बड़ी कास्ट है और यह कई अलग-अलग समय से जुड़ी है। इसलिए हर भाग में प्रमाणिकता लाना एक मुश्किल काम था, लेकिन मैं अंतिम परिणाम से बहुत खुश हूं।’

आशिम अहलूवालिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के डॉन अरुण गवली के जीवन पर आधारित है। अर्जुन ने कहा, यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है। यह चरित्र निभाना कठिन था क्योंकि यह एक ऐसे व्यक्ति का चित्रण है जो जीवित है। मुझे लगता है कि मैंने इस चरित्र के साथ न्याय किया है और दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश भी नजर आएंगी। यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More