BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यापारियों के साथ हो रही लूट और हत्या की वारदात चिंता का विषय: डाॅ. अशोक

युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र सौंपते डाॅ. अशोक अग्रवाल एवं योगेश द्विवेदी एवं अन्य नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

वृंदावन। नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृंदावन के बैनर तले एक बैठक का आयोजन आज मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित साधना गार्डन में किया गया। जिसमें व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त कर नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद नेता डॉ. अशोक अग्रवाल द्वारा मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जनपद में व्यापारियों के साथ हो रही लूट और हत्या की घटनाओं पर नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृंदावन के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त कर आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ आये दिन हो रही लूट की घटनाओं के पर अंकुश लगाने पर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश मंत्री योगेश द्विवेदी एवं कंचन लाल ने कहा कि सरकार द्वारा 100 प्रतिशत एफडीआई लागू की जा रही है जो व्यापारियों के लिये आगे चलकर नुकसानदायक साबित होगी। 

नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही लूट और हत्या की वारदातों से व्यापारियों में भय व्याप्त हैं अगर व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो व्यापारी उग्र आंदोलन को बाध्य होगें। इससे पूर्व नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नगर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण किये गये। इस अवसर पर विवेक वाष्र्णेंय, राहुल अधिकारी, बाॅबी अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, अंकित बंसल, कृष्णा शर्मा, प्रिंस खण्डेलवाल, नीरज अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, राहुल खण्डेलवाल, द्वारकेश खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More