BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘दम लगा के हइशा’ को पीछे छोड़ी चुकी शुभ मंगल सावधान

‘दम लगा के हइशा’ को पीछे छोड़ी चुकी शुभ मंगल सावधानआयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सोमवार को कमजोर नहीं पड़ी और मजबूती दिखाते हुए 16 करोड़ रूपये से आगे बढ़ गई है। जैसा की पहले से ही कहा जा रहा था कि कहानी के दमदार होने के कारण आर एस प्रसन्ना निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर भी बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है। और ठीक हुआ भी वैसा ही है। मर्दाना कमजोरी को लेकर आमतौर पर जो बातें लोग चर्चा में भी नहीं लाते, उस विषय पर फिल्म बनाने जैसी बहादुरी दिखाने का परिणाम ये हुआ है कि शुभ मंगल सावधान को सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 53 लाख रूपये का कलेक्शन मिला। ये फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन दो करोड़ 71 लाख के आसपास ही रहा है। फिल्म का कलेक्शन अब 16 करोड़ 99 लाख रूपये हो गया है। फिल्म में बड़ी ग्रोथ दिख रही है और इसका फायदा फिल्म के फर्स्ट वीक कलेक्शन में दिखेगा। करीब 25 करोड़ की लागत से बनी शुभ मंगल सावधान, भूमि और आयुष्मान की ‘दम लगा के हइशा’ के एक हफ़्ते के कलेक्शन 10 करोड़ 64 लाख रूपये को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More