BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दीपिका-प्रियंका सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में शामिल

मुंबई। फोब्र्स मैगजीन की वर्ष 2017 में सबसे अधिक कमाई करने वाले शीर्ष 10 बॉलीवुड कलाकारों की सूची में केवल दो अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जगह बना सकी हैं। सूची में पहले स्थान पर रईस शाहरुख खान हैं। दीपिका 1.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ छठे स्थान पर है, जबकि प्रियंका और दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह 1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।

 

दोनों अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की है। फोब्र्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने अपने समकालीन अभिनेताओं सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों जैसे फैन, दिलवाले और जब हैरी मेट सेजल ने कुछ खास कमाई नहीं की थी। 

 

शाहरुख ने विज्ञापनों और उनके अपने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सफल प्रोजेक्ट की मदद से 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 3.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। सलमान उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वे इस सूची में 3.7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

सलमान ने विज्ञापनों के साथ-साथ फिल्म सुल्तान की सफलता से लाभ कमाया है। सलमान के बाद इस सूची में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार हैं। खिलाड़ी स्टार 3.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, जिनमें जॉली एलएलबी 2, नाम शबाना और टॉयलेट एक प्रेम कथा शामिल है।फिल्म दंगल की अभूतपूर्व सफलता के साथ आमिर 1.25 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। अभिनेता रितिक रोशन 1.15 करोड़ डॉलर कमाई के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। रितिक की 2016 में आई फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अभिनेता ने 2017 में फिल्म काबिल से वापसी की। फोब्र्स के अनुसार, मेगास्टार अमिताभ बच्चन 90 लाख डॉलर और रणबीर कपूर 85 लाख डॉलर की कमाई के साथ नौवें और 10वें स्थान पर हैं। 

 

कमाई का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस इंडिया, बॉक्स ऑफिस मोजो और आईएमडीबी के आंकड़ों के साथ ही उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के साक्षात्कार पर भी आधारित है। एक साथ बॉलीवुड के 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं ने 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 18.3 करोड़ डॉलर कमाया है। शाहरुख, सलमान और अक्षय को फोब्र्स मैगजीन के दुनिया के उच्चतम भुगतान पाने वाले अभिनेताओं की 2017 की सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां स्थान मिला है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More