BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सैफ-अमृता की रियल लाइफ पर है ‘पहरेदार पिया की’ की स्टोरी

आजकल बॉलीवुड में पुरानी फोटो को वायरल करने का ट्रेंड चल रहा है और इसी कड़ी में एक्ट्रेस अमृता सिंह का नाम जुड़ रहा है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें अमृता की बड़ी सी नथ को लेकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं। अमृता को ट्विटर पर ट्रोल करने वाले उनकी नथ को लेकर मजाक बना रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अमृता की नथ उनके फ्रेंड सर्कल से भी बड़ी है तो एक और यूजर का कहना था कि अमृता की नोजरिंग उनके करियर गोल से भी बड़ी है। ट्विटर लोगों ने अमृता की नथ को न जानें कितनी ही चीजों से जोड़कर ट्रोल किया। लेकिन आपको ऐसा नहीं लगता कि अमृता के वेडिंग लुक को इस नथ ने और खास बना दिया है। आपको बता दें कि ये फोटो अमृता और सैफ की शादी के दौरान हुए फोटोशूट में से एक है। खासकर फैंस इस फोटो में अमृता सिंह की नथ को लेकर मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं।इतना ही नहीं एक यूजर ने तो उनके फोटो को शेयर करते हुए ये तक कह दिया कि टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’ की इस रियल स्टोरी पर आधारित है। आपको बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बहुत जल्द ‘केदानाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड डेब्यू करती नजर आने वाली हैं। खैर हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट्स जिनमें यूजर्स इस जोड़ी का मजाक बना रहे हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More