BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

JUDWAA 2 TRAILER: वरूण के लिए सलमान को रिवाइव कर पाना मुश्किल

JUDWAA 2 TRAILER: वरूण के लिए सलमान को रिवाइव कर पाना मुश्किलवरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘जुड़वा 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल अदा कर रहे हैं। जुड़वा 2 सलमान की साल 1997 में सुपरहि‍ट रही फिल्म जुड़वा 2 का सीक्वल है। फैन्स वरुण धवन और जैकलीन, तापसी से ज्यादा इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान और करिश्मा कपूर को देखने के लिए बेताब होंगे लेकिन फैन्स को यहां निराशा हो सकती है। क्योंकि जुड़वा 2 में सलमान की कोई भी झलकी नहीं दिखाई गई है। ट्रेलर की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन कॉमेडी अवतार में कमाल करते नजर आ रहे हैं। डबल रोल में वरुण धवन प्रेम और राजा नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं।

जिनमें से प्रेम के रोल में वह बेहद सीधे सादे लड़के बने है तो दूसरी और राजा के किरदार में फाइटर स्टाइल में माचो मैन के लुक में नजर आ रहे हैं। 90 के दशक में सलमान का कॉमेडी और मासूमि‍यत वाला वो स्टाइल दर्शकों के दिलों दिमाग में इस कदर घर कर चुका है कि उसे रिवाइव करना वाकई मुश्किल काम है। लेकिन ट्रेलर को देखने के बाद इतना जरूर कहा जा सकता है कि जुड़वा फिल्म के फैन्स को वरुण ने निराश नहीं किया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More