BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इसकी दीवानी है कैटरीना कैफ, अब करना चाहती है...

इसकी दीवानी है कैटरीना कैफ, अब करना चाहती है...मुंबई। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के चरित्र जॉन स्नो की बड़ी प्रशंसक अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि वह इस शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। 34 वर्षीय कैटरीना अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीर साझा की, जिसमें वह जनजातीय-प्रेरित स्विमवेयर पहने और पैरों में चांदी के पाजेब पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने इस टीवी श्रंृखला का हिस्सा बनने की बात कही।

 

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘क्या मैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर सकती हूं...प्लीज...मुझे जॉन स्नो बेहद पसंद हैं। कृपया शो में मुझे ले लीजिए।’आपको बता दें कि कैटरीना कैफ इन दिनों सुपर स्टार सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2012 की ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। फिल्म में कैटरीना का कुछ वैसा ही रोल है जैसा वो अभी तक करती आईं हैं।ज्ञात रहे कि कैटरीना ने 2003 में आई फिल्म बूम से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। तब से लेकर अब तक कैटरीना लगभग एक जैसी फिल्म और एक जैसा ही रोल करती आईं हैं। हालांकि एक था टाइगर में उनके ऐक्शन सीन थे पर वो भी बॉलीवुड में उनकी बार्बी डॉल वाली छवि को तोड़ नहीं पाए।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More