BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पत्रकार ने अक्षय पर साधा निशाना, सरकार का प्रचार कर रही ‘TOILET’

पत्रकार ने अक्षय पर साधा निशाना, सरकार का प्रचार कर रही ‘TOILET’अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। एयर लिफ्ट, रुस्तम, राउडी राठौर, हॉलीडे के अलावा फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ अक्षय कुमार की पांचवी फिल्म है जो करोड़ क्लब में शामिल हुई है। सामाजिक मुद्दे को उठाती इस फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय ने ही कर डाला एक एेसा सवाल जो सरकारी योजना से जुड़ा है। दरअसल, अक्षय कुमार इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

इस बीच सवाल-जवाब हुए जिसमें एक पत्रकार ने सवाल किया कि, आपकी फिल्म सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही है। फिल्म के दूसरे हिस्से में एेसा दिखाई देता है। इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने ही सवाल दाग दिया कि, क्या सबके घर में टॉयलेट नहीं होना चाहिए क्या? आप बतायें।पत्रकार ने कहा, हां बिल्कुल होना चाहिए। इसके बाद अक्षय ने कहा कि, अगर आप भी चाहते हैं कि सभी के घरों में टॉयलेट होना चाहिए तो क्या आप भी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह समाज से जुड़ी बात है जिसमें सरकार का कोई प्रचार नहीं किया जा रहा है।गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ बॉक्स ऑफिस पर इस साल किसी बड़े अभिनेता की हिट हुई फिल्म में से एक है। फिल्म बॉक्स अॉफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘पैडमैन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More