BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिसकेे बाद वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय तस्वीरें क्लिक करने में लगे हुए थे। जिस पर अभिनेत्री ने अपनी बात कही है। नेहा ने हाल ही में एक अखबार से बातचीत में कहा कि, ‘यह लोगों का एक नया ऑब्सेशन बन गया है कि उनको नई-नई चीजों के साथ तस्वीर लेकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालना है, ताकी वो अपने आप को दूसरों से बड़ा दिखा सकें और अपने सोशल मीडिया पर दिखा सकेें।’ गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि वह सुरक्षित हैं लेकिन वहां उपस्थित लोग नेहा धूपिया की सहायता करना जरूरी न समझकर उनके साथ सेल्फी लेने ओर फोटो किल्क करना ज्यादा जरूरी लगा। आपको बता दें कि, नेहा धूपिया अपने शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आई हुई थी। यह एक्सीडेंट होने के चलते सड़क पर बड़ा जाम लग गया था, जिससे नेहा आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। नेहा धूपिया और उनकी टीम में किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई है लेकिन नेहा धूपिया ने कंधे में दर्द की शिकायत की है।   घटनास्थल पर उपस्थित प्रयत्क्षदर्शियों का मानना है कि नेहा धूपिया को देख लोग उनकी सहायता करने के बजाय सेल्फी और फोटोग्राफ मांगने लगे। जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। जल्द नेहा धूपिया का यह शो आएगा। उनके इस शो का पिछला सीजन बहुत लोकप्रिय भी रहा था। 2016 में की थी इस शो की शुरुआत   गौरतलब है कि 2016 में नेहा ने पॉडकास्ट पर नो फिल्टर नेहा की शुरुआत की थी। इसमें वह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लेती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े अनकहे किस्से सामने लाने की कोशिश करती हैं। शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी साल इसके सीजन-2 की शुरुआत की गई।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

इस शुक्रवार को अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की रिलीज हुई फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा हैं। फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह काफी दिनों से था। यही उत्साह फिल्म की रिलीज के पहले दिन देखने को मिला। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14.40 करोड़ रूपए की कमाई की है। साथ ही इस फिल्म में लगभग इतनी ही कमाई की उम्मीद की जा रही था। वहीं यह भी है कि अक्षय कुमार की हर पिछली फिल्म लगभग 12 से 15 करोड़ी तक की कमाई पहले दिन करने में कामयाब रहती है। वहीं फिल्मों का बजट औसतन 25 से 30 करोड़ ही होता है। इस फिल्म को लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बता दें कि कई राज्यों में तो इस फिल्म पहले से ही टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह सब बातें इसकी अच्छी कमाई का संकेत दे रही हैं।अगर शनिवार को निर्देशक श्री नारायण सिंह की इस फिल्म को 13-14 करोड़ रुपए भी मिल जाते हैं तो कोई बुराई नहीं है। बाद में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है तो उसका भी फायदा इस फिल्म को मिलेगा। कुल मिलाकर पहले हफ्ते की कमाई अच्छी हो सकती है।वहीं पिछले शुक्रवार को रिलीज बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की रिलीज फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई। साभार-khaskhabar.com         

Read More

अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। फिल्मों के सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंचने वाले अमिताभ शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। लेकिन लगता है दर्द के बाद भी अमिताभ ने पूरी टीम को इंतजार नहीं कराया और लगातार शूट जारी रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का एक सीन शूट करते हुए अमिताभ बच्चन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण अमिताभ बच्चन की पीठ में भी दर्द होने लगा, लेकिन फिल्म के बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने इसमें कोई भी बदलाव करने के लिए मना कर दिया। वह अपनी पीठ दर्द और पैर की चोट के साथ ही शूटिंग कर रहे।   कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन केबीसी के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर सुर्खियों का हिस्सा आए है। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के साथ अपने 17 साल पुराने रिश्ते को याद किया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था, केबीसी की शुरुआत के 17 साल और इसके साथ मेरे जुड़ाव को फिर से एक बार याद किया।अमिताभ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के अलावा ‘102 नॉट आउट’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ 102 साल के बुजुर्ग बने हुए हैं जिसका 75 साल का बेटा होता हैं। फिल्म में बाप-बेटे के किरदार में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर दिखने वाले हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

Madhur Brij, the younger sister of Madhubala, says that all the actresses of today are very beautiful but she wants Bollywood diva Kareena Kapoor Khan to play the late actress if the biopic is made on her as the "Jab We Met" heroine has the same naughtiness that the former used to have.   "There was a time when I wanted Madhuri Dixit to play the role of Madhubala in her biopic but now it has to be Kareena Kapoor Khan as she has the same naughtiness that Madhubala used to have and she is a beautiful actress too," said Madhur on the sidelines of the unveiling of the wax figure of the late actress by Madame Tussauds, Delhi, on Thursday. "Madhubala was very simple at home. She was elder but never bossy and she used to encourage all of us to come in films," said Madhur, draped elegantly in a white sari with her head covered by a scarf.   Born in 1933, Madhubala- often regarded as the most iconic female celebrity of Hindi cinema- worked in films between 1942 and 1962.   Some of her widely acclaimed films include "Mahal" (1949), "Amar" (1954), "Mr. & Mrs. '55" (1955), "Chalti Ka Naam Gaadi" (1958), "Mughal-e-Azam" (1960) and "Barsaat Ki Raat" (1960).Madhubala died on February 23, 1969 after a prolonged illness.   Madhubala's wax figure has been inspired by her legendary character "Anarkali" from the film "Mughal-e-Azam". The figure has been created beautifully by the artists of Madame Tussauds. There were many artists who worked for over six months to create the figure of the actress with fabrics and accessories sourced from India and put up beautifully by artists abroad. साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा 11 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जगह-जगह पोस्टर लगाए गए है। यह तो सभी को बता है कि ये फिल्म खुले में शौच ना करने के विषय पर बनाई गई है। सोशल मीडिया में इन दिनों इस फिल्म के पोस्टर पर एक शख्स द्वारा पेशाब करने की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।    लोग इस तस्वीर को अपने सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिख रेह हैं कि ये भी एक विडंबना ही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दम लगा के हइशा से मशहूर हुई भूमि पेडनेकर भी हैं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में शौचालय ना होने के कारण एक लडक़ी शादी के अगले दिन ही ससुराल से वापस अपने मायके लौट गई थी। इसी घटना को मूल में रखकर नारायण सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार देश भर में घूमकर लोगों को खुले में शौच ना करने की बात कह रहे हैं। इस बीच खुले में शौच ना करने की फिल्म के पोस्टर पर ही पेशाब करते युवक की ये फोटो वायरल होने लगी है।लोग इस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यदि अक्षय कुमार ने ये तस्वीर देख ली तो कोमा में चला जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मैं ये तस्वीर देखने के बाद इंटरनेट का बहिष्कार करता हूं। कुछ लोग तो इस तस्वीर पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आगामी फिल्म सिमरन के संवाद और कहानी लेखन को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि लेखक अपूर्व असरानी ने ही उन्हें संवाद लेखन का श्रेय लेने के लिए कहा था। कंगना ने मंगलवार को यहां फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान यह कहा।    अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, कुछ लोगों को लगता है कि अपूर्व को इसके लिए श्रेय नहीं दिया गया, लेकिन यह गलतफहमी है। हमने उसी प्रकार कॉन्ट्रैक्ट बनाया, जैसा वे चाहते थे। बल्कि अपूर्व ने ही मुझे संवाद लेखन का श्रेय लेने के लिए कहा था। यह विवाद तब उठा, जब फिल्म के पोस्टर में कंगना का नाम सह-लेखक के रूप में लिखा दिखाई दिया।   अपूर्व ने फेसबुक पर इसे लेकर आपत्ति उठाई और अनुचित श्रेय लेने के लिए अभिनेत्री की निंदा की। अभिनेत्री ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे जीवन के हर कदम पर अपने अधिकार के लिए लडऩा पड़ा।मैं ताउम्र यह करती रही हूं। आप चाहे मुझे योद्धा कह सकते हैं या विद्रोही, मैं ऐसी ही हूं। यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि कंगना ने वर्ष 2006 में गैंगस्टर फिल्म से रूपहले पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई रंगून थी, जो अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाई। कंगना ने क्वीन और तनु वेड मनु फिल्मों में एक्टिंग के लिए काफी वाहवाही बटोरी थी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

बेंगलुरू। हेल्थ एंड वेलनेस स्टार्ट-अप क्योर डॉट फिट ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 100 करोड़ रुपए की साझेदारी की घोषणा की है। वे अपनी जीवनशैली और फिटनेस ब्रांड एचआरएक्स के माध्यम से क्योर डॉट फिट का प्रचार करेंगे।    उम्मीद है कि यह रणनीतिक जुड़ाव बेंगलुरू स्थित मुख्यालय वाली क्योर डॉट फिट के अखिल भारतीय विस्तार योजना में तेजी लाएगा। कंपनी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में इसकी विकास योजना देशभर में 500 नए आउटलेट्स खोलने की है।   क्योर डॉट फिट के सह संस्थापक मुकेश बंसल ने कहा, उपभोक्ताओं के बीच क्योर डॉट फिट की बढ़ती लोकप्रियता देश में समग्र, निवारक स्वास्थ्य समाधान की जरूरत की पुष्टि करता है। एचआरएक्स के साथ हमारी भागीदारी हमारी बाजार में उपस्थिति और उपभोक्ता आधार का विस्तार करने में सक्षम होगी। एचआरएक्स की स्थापना ऋतिक रोशन और एक्सीड एंटटेंमेंट ने 2013 में की थी।बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, मैं पूरी दृढ़ता के साथ स्वस्थ जीवन शैली में विश्वास रखता हूं, जो एचआरएक्स का अभिन्न अंग है। यह न सिर्फ फिट रहने के बारे में है, बल्कि यह आपकी जीवन शैली और मन व शरीर के बीच संबंध की समझ को पूरी तरफ बदल देने के बारे में है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनीत जब हैरी मेट सेजल की कमाई भारत में रिलीज के चार दिनों बाद 50 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ने चार अगस्त को फिल्म रिलीज के बाद 52.90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।    जब हैरी मेट सेजल ने अपने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपए की कमाई की और शनिवार व रविवार को फिल्म ने क्रमश: 15 करोड़ रुपए और 15.50 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि, रक्षाबंधन को फिल्म मात्र 7.15 करोड़ रुपए की ही कमाई कर सकी। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श का कहना है कि फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक है और बॉलीवुड को हिट फिल्म की आवश्यकता है।    आदर्श ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, ट्यूबलाइट, जग्गा जासूस, मुन्ना माइकल, जब हैरी मेट सेजल। बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा है। हैरान कर देने वाली बात है कि दिग्गजों की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर काम नहीं कर रही हैं। दर्शकों का कोई दोष नहीं। समस्या इसी में है। उन्होंने कहा, बड़े सितारों को मजबूत कहानी की आवश्यकता है और पटकथा अच्छी होनी चाहिए। स्टार की ताकत काफी नहीं है। भारत के अलावा, जब हैरी मेट सेजल ने अपने पहले सप्ताहांत में ब्रिटेन में 500,000 डॉलर, अमेरिका और कनाडा में 1,300,000 डॉलर, खाड़ी देशों से 2,300,000 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 350,000 डॉलर और पाकिस्तान में 650,000 डॉलर की कमाई की।    इससे पहले ट्यूबलाइट, जग्गा जासूस जैसी उम्मीदों वाली फिल्में भी बॉक्स-ऑफिस पर खरी नहीं उतरीं। अब सभी की नजरें अक्षय कुमार की टॉयलेट : एक प्रेम कथा पर है। यह शुक्रवार को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास का कहना है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने जिस प्रकार की नीति जारी रखी है, उससे समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उल्लेखनीय है कि नंदिता को अपनी फिल्म फिराक की रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।    इसके अलावा, सीबीएफसी ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म बाबुमोशाई बंदूकबाज पर 48 कट लगाए थे और इस कारण वह सुर्खियों में भी रहा। इस बारे में नंदिता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं शुरुआत से ही सेंसरशिप के खिलाफ हूं, क्योंकि जब मैंने 2008 में फिराक बनाई थी, तो मुझे इसकी रिलीज के लिए सेंसरशिप के मुद्दे पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।   मुझे नहीं पता कि क्यों कुछ लोग समिति में यह फैसला ले लेते हैं कि पूरे देश के दर्शकों के लिए क्या सही है और क्या गलत। नंदिता ने कहा, मुझे लगता है कि अगर इस प्रकार की नीति जारी रहेगी, तो समाज कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। आज इंटरनेट पर आप जो चाहें वो देख सकते हैं। यह कुछ लोगों का दिखावा है कि आप ऐसी चीजों को आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित कर रहे हो, लेकिन हम इसे इंटरनेट और किसी अन्य तरह से देख सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि प्रमाण का कोई इस्तेमाल भी है। गोदरेज क्लब इंडिया लैब म्यूजियम द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में नंदिता ने अपने विचार साझा किए। साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा के प्रचार में व्यस्त अक्षय कुमार सोमवार को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के दौरान 24 शौचालयों का अनावरण करने में जुटे हुए हैं। अभिनेता ने कहा कि उनका लक्ष्य देश में स्वच्छता के बारे में सकारात्मक चर्चा को फैलना है। अक्षय का मानना है कि शौचालय एक वर्जित विषय है, लेकिन वे लोगों को इस बात का एहसास दिलाना चाहते हैं कि यह सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।    अक्षय ने सोमवार को जयपुर, दिल्ली, रेवाड़ी, मोहाली, करनाल, पानीपत, कोटा, यमुना नगर, नारनौल और गुरुग्राम में स्थापित शौचालयों की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। ये गतिविधि टॉयलेट : एक प्रेम कथा के लोकाचार को प्रतिबिंबित करती है। जो खुले में शौच के मुद्दे को सामने रख रही है और वह भी हास्य के तरीके से।अक्षय ने कहा, शौचालय देश में एक वर्जित विषय हो सकता है, लेकिन यह हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। हम इसे हल्के में ही लेते हैं। यह अभियान भले ही छोटा है, लेकिन आशा है कि फिल्म की टीम की ओर से किए गए अहम योगदान के कारण लोग इस स्वच्छता के विषय को अपने जीवन में सकारात्मक रूप में लेंगे। अभिनेता को आशा है कि इस फिल्म और अभियान के जरिए लोगों में इस महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति जागरूकता पैदा होगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने के बाद उन्हें घर में ताने मिलने बंद हो गए हैं। अक्षय कुमार ने यह बात एक इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बताई। उन्होंने कहा, मुझे जब तक राष्ट्रीय पुरुस्कार नहीं मिला था तब तक मुझे घर में पत्नि (ट्विंकल खन्ना) ताने देती थी। वह कहती थी कि, ‘मेरे माता-पिता को इतने पुरुस्कार मिले लेकिन आपको अब तक एक भी पुरुस्कार नहीं मिला।’ हालांकि, अब पुरुस्कार मिल गया है तो मुझे यह ताने मिलना कम हो गए हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने पर मेरी पत्नी सबसे ज्यादा खुश है।  बता दें कि अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला था। उन्होंने बताया कि ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की कहानी को लेकर लेखक पिछले चार साल से बॉलीवुड में घूम रहे थे, लेकिन कोई करने को तैयार नहीं हूआ। जब मुझे इसकी कहानी का पता चला तो मैंने इस फिल्म को बनाने का फैसला लिया। अक्षय इस समय अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। भूमि पेडनेकर के साथ उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

भोपाल की गलियों से मायानगरी के गलियारों तक पहुंची सारा खान और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। कभी अपने बोल्ड अंदाज, तो कभी अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहने वाली सारा खान का आज जन्मदिन है। सारा खान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी अदाकारा हैं। सारा खान का जन्म भोपाल में 6 अगस्त, 1989 को हुआ। सारा ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दूरदर्शन (मध्यप्रदेश) और इटीवी के लिए एंकरिंग भी की। सारा खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के चैनल स्टार वन से की थी। उसके बाद उन्होंने कई जिंदगी विन्स, दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स में अभिनय किया। स्टार प्लस के सीरियल ‘सपना बाबुल का...बिदाई’ से सारा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह डेली सोप राम मिलाई जोड़ी, वी द सीरियल और एन्काउंटर में नजर आईं। वह रिएलिटी सीरीज वेलकम में भी मेहमाननवाजी करती दिखी।सारा खान हिंदी फिल्मों में बतौर सहायक अभिनेत्री काम करती हैं। उन्होंने बतौर सहायक अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं। जिनमे टोटल सिय्यापा, हमारी अधूरी कहानी,और प्लेबैक शामिल है। ब्रज भूषण की फिल्म ‘मिडसमर मिडनाइट मुंबई’ से सारा खान ने फिल्मों में कदम रखा। फिल्म में उनके बोल्ड सीन्स ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।   साल 2010 में रिएलिटी शो ‘बिग बॉस-4’ में सारा खान ने तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि दो महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। सारा और अली के दोस्तों के मुताबिक शो के दौरान शादी करने के लिए उन्हें 50 लाख रुपये मिले थे। साभार-khaskhabar.com         

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More