देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरू। हेल्थ एंड वेलनेस स्टार्ट-अप क्योर डॉट फिट ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 100 करोड़ रुपए की साझेदारी की घोषणा की है। वे अपनी जीवनशैली और फिटनेस ब्रांड एचआरएक्स के माध्यम से क्योर डॉट फिट का प्रचार करेंगे।
उम्मीद है कि यह रणनीतिक जुड़ाव बेंगलुरू स्थित मुख्यालय वाली क्योर डॉट फिट के अखिल भारतीय विस्तार योजना में तेजी लाएगा। कंपनी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में इसकी विकास योजना देशभर में 500 नए आउटलेट्स खोलने की है।
क्योर डॉट फिट के सह संस्थापक मुकेश बंसल ने कहा, उपभोक्ताओं के बीच क्योर डॉट फिट की बढ़ती लोकप्रियता देश में समग्र, निवारक स्वास्थ्य समाधान की जरूरत की पुष्टि करता है। एचआरएक्स के साथ हमारी भागीदारी हमारी बाजार में उपस्थिति और उपभोक्ता आधार का विस्तार करने में सक्षम होगी। एचआरएक्स की स्थापना ऋतिक रोशन और एक्सीड एंटटेंमेंट ने 2013 में की थी।बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, मैं पूरी दृढ़ता के साथ स्वस्थ जीवन शैली में विश्वास रखता हूं, जो एचआरएक्स का अभिन्न अंग है। यह न सिर्फ फिट रहने के बारे में है, बल्कि यह आपकी जीवन शैली और मन व शरीर के बीच संबंध की समझ को पूरी तरफ बदल देने के बारे में है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ