BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना

अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी तानाबॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने के बाद उन्हें घर में ताने मिलने बंद हो गए हैं। अक्षय कुमार ने यह बात एक इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बताई। उन्होंने कहा, मुझे जब तक राष्ट्रीय पुरुस्कार नहीं मिला था तब तक मुझे घर में पत्नि (ट्विंकल खन्ना) ताने देती थी। वह कहती थी कि, ‘मेरे माता-पिता को इतने पुरुस्कार मिले लेकिन आपको अब तक एक भी पुरुस्कार नहीं मिला।’ हालांकि, अब पुरुस्कार मिल गया है तो मुझे यह ताने मिलना कम हो गए हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने पर मेरी पत्नी सबसे ज्यादा खुश है। 

बता दें कि अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला था। उन्होंने बताया कि ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की कहानी को लेकर लेखक पिछले चार साल से बॉलीवुड में घूम रहे थे, लेकिन कोई करने को तैयार नहीं हूआ। जब मुझे इसकी कहानी का पता चला तो मैंने इस फिल्म को बनाने का फैसला लिया। अक्षय इस समय अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। भूमि पेडनेकर के साथ उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More