BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चंडीगढ़ में हुए एक्सीडेंट के बारे में बोली नेहा धूपिया

चंडीगढ़ में हुए एक्सीडेंट के बारे में बोली नेहा धूपियाबॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिसकेे बाद वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय तस्वीरें क्लिक करने में लगे हुए थे। जिस पर अभिनेत्री ने अपनी बात कही है। नेहा ने हाल ही में एक अखबार से बातचीत में कहा कि, ‘यह लोगों का एक नया ऑब्सेशन बन गया है कि उनको नई-नई चीजों के साथ तस्वीर लेकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालना है, ताकी वो अपने आप को दूसरों से बड़ा दिखा सकें और अपने सोशल मीडिया पर दिखा सकेें।’ गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि वह सुरक्षित हैं लेकिन वहां उपस्थित लोग नेहा धूपिया की सहायता करना जरूरी न समझकर उनके साथ सेल्फी लेने ओर फोटो किल्क करना ज्यादा जरूरी लगा। आपको बता दें कि, नेहा धूपिया अपने शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आई हुई थी। यह एक्सीडेंट होने के चलते सड़क पर बड़ा जाम लग गया था, जिससे नेहा आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। नेहा धूपिया और उनकी टीम में किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई है लेकिन नेहा धूपिया ने कंधे में दर्द की शिकायत की है।

 

घटनास्थल पर उपस्थित प्रयत्क्षदर्शियों का मानना है कि नेहा धूपिया को देख लोग उनकी सहायता करने के बजाय सेल्फी और फोटोग्राफ मांगने लगे। जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। जल्द नेहा धूपिया का यह शो आएगा। उनके इस शो का पिछला सीजन बहुत लोकप्रिय भी रहा था। 2016 में की थी इस शो की शुरुआत

 

गौरतलब है कि 2016 में नेहा ने पॉडकास्ट पर नो फिल्टर नेहा की शुरुआत की थी। इसमें वह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लेती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े अनकहे किस्से सामने लाने की कोशिश करती हैं। शो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी साल इसके सीजन-2 की शुरुआत की गई।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More