BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘टॉयलेट: एक...’ पहले दिन की इतनी कमाई, अच्छी कमाई की उम्मीद

‘टॉयलेट: एक...’ पहले दिन की इतनी कमाई, अच्छी कमाई की उम्मीदइस शुक्रवार को अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की रिलीज हुई फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा हैं। फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह काफी दिनों से था। यही उत्साह फिल्म की रिलीज के पहले दिन देखने को मिला। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14.40 करोड़ रूपए की कमाई की है। साथ ही इस फिल्म में लगभग इतनी ही कमाई की उम्मीद की जा रही था। वहीं यह भी है कि अक्षय कुमार की हर पिछली फिल्म लगभग 12 से 15 करोड़ी तक की कमाई पहले दिन करने में कामयाब रहती है। वहीं फिल्मों का बजट औसतन 25 से 30 करोड़ ही होता है। इस फिल्म को लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बता दें कि कई राज्यों में तो इस फिल्म पहले से ही टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह सब बातें इसकी अच्छी कमाई का संकेत दे रही हैं।अगर शनिवार को निर्देशक श्री नारायण सिंह की इस फिल्म को 13-14 करोड़ रुपए भी मिल जाते हैं तो कोई बुराई नहीं है। बाद में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है तो उसका भी फायदा इस फिल्म को मिलेगा। कुल मिलाकर पहले हफ्ते की कमाई अच्छी हो सकती है।वहीं पिछले शुक्रवार को रिलीज बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की रिलीज फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More