BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सिमरन के संवाद और कहानी लेखन के विवाद पर बोलीं कंगना

सिमरन के संवाद और कहानी लेखन के विवाद पर बोलीं कंगनामुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आगामी फिल्म सिमरन के संवाद और कहानी लेखन को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि लेखक अपूर्व असरानी ने ही उन्हें संवाद लेखन का श्रेय लेने के लिए कहा था। कंगना ने मंगलवार को यहां फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान यह कहा। 

 

अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा, कुछ लोगों को लगता है कि अपूर्व को इसके लिए श्रेय नहीं दिया गया, लेकिन यह गलतफहमी है। हमने उसी प्रकार कॉन्ट्रैक्ट बनाया, जैसा वे चाहते थे। बल्कि अपूर्व ने ही मुझे संवाद लेखन का श्रेय लेने के लिए कहा था। यह विवाद तब उठा, जब फिल्म के पोस्टर में कंगना का नाम सह-लेखक के रूप में लिखा दिखाई दिया।

 

अपूर्व ने फेसबुक पर इसे लेकर आपत्ति उठाई और अनुचित श्रेय लेने के लिए अभिनेत्री की निंदा की। अभिनेत्री ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे जीवन के हर कदम पर अपने अधिकार के लिए लडऩा पड़ा।मैं ताउम्र यह करती रही हूं। आप चाहे मुझे योद्धा कह सकते हैं या विद्रोही, मैं ऐसी ही हूं। यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि कंगना ने वर्ष 2006 में गैंगस्टर फिल्म से रूपहले पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई रंगून थी, जो अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाई। कंगना ने क्वीन और तनु वेड मनु फिल्मों में एक्टिंग के लिए काफी वाहवाही बटोरी थी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More