BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शाहरुख-अनुष्का की जब हैरी मेट सेजल की कमाई चार दिन में पहुंची...

शाहरुख-अनुष्का की जब हैरी मेट सेजल की कमाई चार दिन में पहुंची...मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनीत जब हैरी मेट सेजल की कमाई भारत में रिलीज के चार दिनों बाद 50 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ने चार अगस्त को फिल्म रिलीज के बाद 52.90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

 

जब हैरी मेट सेजल ने अपने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपए की कमाई की और शनिवार व रविवार को फिल्म ने क्रमश: 15 करोड़ रुपए और 15.50 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि, रक्षाबंधन को फिल्म मात्र 7.15 करोड़ रुपए की ही कमाई कर सकी। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श का कहना है कि फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक है और बॉलीवुड को हिट फिल्म की आवश्यकता है। 

 

आदर्श ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, ट्यूबलाइट, जग्गा जासूस, मुन्ना माइकल, जब हैरी मेट सेजल। बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा है। हैरान कर देने वाली बात है कि दिग्गजों की फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर काम नहीं कर रही हैं। दर्शकों का कोई दोष नहीं। समस्या इसी में है। उन्होंने कहा, बड़े सितारों को मजबूत कहानी की आवश्यकता है और पटकथा अच्छी होनी चाहिए। स्टार की ताकत काफी नहीं है। भारत के अलावा, जब हैरी मेट सेजल ने अपने पहले सप्ताहांत में ब्रिटेन में 500,000 डॉलर, अमेरिका और कनाडा में 1,300,000 डॉलर, खाड़ी देशों से 2,300,000 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 350,000 डॉलर और पाकिस्तान में 650,000 डॉलर की कमाई की। 

 

इससे पहले ट्यूबलाइट, जग्गा जासूस जैसी उम्मीदों वाली फिल्में भी बॉक्स-ऑफिस पर खरी नहीं उतरीं। अब सभी की नजरें अक्षय कुमार की टॉयलेट : एक प्रेम कथा पर है। यह शुक्रवार को रिलीज होगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More