देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा 11 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जगह-जगह पोस्टर लगाए गए है। यह तो सभी को बता है कि ये फिल्म खुले में शौच ना करने के विषय पर बनाई गई है। सोशल मीडिया में इन दिनों इस फिल्म के पोस्टर पर एक शख्स द्वारा पेशाब करने की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
लोग इस तस्वीर को अपने सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिख रेह हैं कि ये भी एक विडंबना ही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दम लगा के हइशा से मशहूर हुई भूमि पेडनेकर भी हैं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में शौचालय ना होने के कारण एक लडक़ी शादी के अगले दिन ही ससुराल से वापस अपने मायके लौट गई थी। इसी घटना को मूल में रखकर नारायण सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार देश भर में घूमकर लोगों को खुले में शौच ना करने की बात कह रहे हैं। इस बीच खुले में शौच ना करने की फिल्म के पोस्टर पर ही पेशाब करते युवक की ये फोटो वायरल होने लगी है।लोग इस तस्वीर पर जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यदि अक्षय कुमार ने ये तस्वीर देख ली तो कोमा में चला जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मैं ये तस्वीर देखने के बाद इंटरनेट का बहिष्कार करता हूं। कुछ लोग तो इस तस्वीर पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट
राधा और कृष्ण के अमर प्रेम की परिणिति